3 years ago
नई दिल्ली:
Karnataka Assembly Election 2023 Live Updates: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बुधवार (10 मई) को वोटिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक संपन्न हुए. कर्नाटक के सभी जिलों में पोलिंग स्टेशन पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग अपना वोट डालने पहुंच रहे हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई की जानकारी के मुताबिक, शाम 5 बजे तक 65.69% वोटिंग हो चुकी है. राज्य की 224 सीटों से 2614 उम्मीदवार मैदान में हैं. चुनाव के नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे.