पीएम मोदी आज कर्नाटक में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे
बंगलोर:
- आज पीएम मोदी की पहली रैली कर्नाटक के सानतेमराहाली में होगी. यह जगह देश के सबसे पिछड़े इलाकों में आता है. यहां विधानसभा और संसदीय क्षेत्र आरक्षित है. इसी इलाके में वरुणा सीट भी आती है जहां से सीएम सिद्धारमैया चुनावी मैदान में हैं.
- पीएम मोदी और अमित शाह के लिए लिए कर्नाटक के ग्रामीण इलाके में भाषा एक बड़ी चुनौती है जहां हिंदी लोगों को समझ में नहीं आती और अनुवाद की कोशिश में कई बार गलत अर्थ के चक्कर में फजीहत होने का डर है.
- गुजरात चुनाव की तरह कर्नाटक में भी विकास के मुद्दे से हटकर चुनाव अब जाति और संप्रदाय में केंद्रित हो चुका है. माना जा रहा है कि पीएम मोदी अपनी पहली रैली में लिंगायतों और अनुसूचित जाति वर्ग को लुभाने की कोशिश करेंगे.
- अभी तक के सर्वे के मुताबिक सत्तारूढ़ कांग्रेस बीजेपी को कड़ी टक्कर देते दिखाई दे रही है. बीजेपी अब अपने स्टार प्रचारक मोदी पर ही पूरी तरह से निर्भर हो चुकी है.
- सीएम सिद्धारमैया पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही बीजेपी ने फैसला किया है कि आज होने वाली रैली को छोड़कर मुख्यमंत्री पद के दावेदार बीएस येदियुरप्पा किसी भी रैली में पीएम मोदी के साथ नहीं दिखेंगे.
- कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने लिंगायतों को अलग धर्म का दर्जा देकर बड़ा दांव खेला है. लिंगायत अभी तक बीजेपी को ही वोट करते हैं और येदियुरप्पा भी लिंगायत समुदाय से आते हैं.
- वरुणा सीट पर बीजेपी ने येदियुरप्पा के बेटे को टिकट नहीं दिया है. इसके बाद से राज्य में चर्चा है कि चुनाव के बाद बीजेपी हो सकता है येदियुरप्पा से भी किनारा कर ले.
- अगर लिंगायत थोड़ा भी बीजेपी से छिटकते हैं तो इसका फायदा कांग्रेस को होना तय है. वहीं अनुसूचित जाति में भी बीजेपी के खिलाफ गुस्सा है.
- आपको बता दें कि 224 विधानसभा सीटों वाले कर्नाटक में अनुसूचित जाति की संख्या 26 प्रतिशत और लिंगायत लगभग 18 प्रतिशत हैं.
- कर्नाटक में पीएम मोदी 15 रैलियां करने जा रहे हैं. जिनसे बीजेपी को बहुत उम्मीदें हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Karnataka Election 2018