दूध ब्रांड अमूल को लेकर कर्नाटक में घमासान मचा हुआ है. विपक्षी दलों की तरफ से सत्ताधारी दल बीजेपी पर लगातार हमले हो रहे हैं. विपक्षी दलों ने बीजेपी पर गुजरात के दूध ब्रांड अमूल को कर्नाटक के ब्रांड नंदिनी की तुलना में प्रमोट करने का आरोप लगाया.इस बीच कांग्रेस कर्नाटक प्रमुख डीके शिवकुमार ने सोमवार को हासन में एक नंदिनी मिल्क पार्लर का दौरा किया. उन्होंने कहा कि नंदिनी ब्रांड, अमूल की तुलना में बेहतर है. शिवकुमार ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि हमारे पास पहले से ही नंदिनी है जो अमूल से बेहतर ब्रांड है... हमें किसी अमूल की जरूरत नहीं है... हमारा पानी, हमारा दूध और हमारी मिट्टी मजबूत है."
शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक में, यह हमारे किसानों के अधिकारों का सवाल है. 70 लाख से अधिक किसान दूध का उत्पादन करते हैं और इसे नंदिनी को देते हैं. गुजरात का अमूल भी किसानों द्वारा है. लेकिन अमूल को आगे और नंदिनी को पीछे धकेलना सही नहीं है. उनकी (भाजपा) सरकार ने किसानों को कोई मदद नहीं दी. हमें अपने उत्पाद और अपने किसानों को बचाने की जरूरत है.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कांग्रेस नेता ने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा सरकार ने "सभी डेयरी उत्पादों की कीमतें बढ़ा दी हैं और उन्होंने किसानों की कोई मदद नहीं की है. बीच में, हम उस स्थिति में हैं जहां हम दूध नहीं बेच सकते हैं." इस बीच, पुलिस ने बेंगलुरु में कर्नाटक रक्षण वेदिके के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, जिन्होंने राज्य में अमूल के प्रवेश का विरोध किया था.
इधर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने बेंगलुरू के बाजार में दूध और दही बेचने की अमूल की घोषणा के बाद सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला जारी रखते हुए रविवार को ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा था कि क्या उनकी कर्नाटक यात्रा का उद्देश्य “राज्य को लूटना” है. सिद्धरमैया ने आरोप लगाया था कि जब से केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक दुग्ध संघ (केएमएफ) के अमूल के साथ विलय की बात कही है तब से राज्य का दूध उत्पादन प्रभावित हुआ है.कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री से पूछा कि इसमें उनकी क्या भूमिका है.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं