विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2011

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री पर फैसला आज

भाजपा संसदीय बोर्ड ने फैसला लिया है कि राजनाथ सिंह और अरुण जेटली की निगरानी में भाजपा विधायक दल के नए नेता का चुनाव होगा।
बेंगलुरु: बीजेपी कर्नाटक में येदियुरप्पा के उत्तराधिकारी की तलाश में जुट गई है। भाजपा संसदीय बोर्ड ने फैसला लिया है कि राजनाथ सिंह और अरुण जेटली की निगरानी में भाजपा विधायक दल के नए नेता का चुनाव होगा। वैसे, येदियुरप्पा ने संकेत दे दिए हैं कि उनकी पसंद का ही नया मुख्यमंत्री होगा। इसलिए कल दिल्ली से लौटने के बाद येदियुरप्पा ने अपने वफादार मंत्रियों और विधायकों से मुलाकात की। कर्नाटक में येदियुरप्पा के उत्तराधिकारी को लेकर कई नाम चर्चा में हैं। इनमें से एक नाम है जगदीश शेट्टी का जो लिंगायत नेता हैं और फिलहाल येदियुरप्पा सरकार में पंचायती राजमंत्री हैं। येदियुरप्पा के विरोधी हैं हालांकि रेड्डी बंधुओं के करीब बताए जाते हैं। दूसरा नाम ईश्वरप्पा का है जो कर्नाटक बीजेपी के अध्यक्ष हैं। मुख्यमंत्री के शिमोगा जिले से आते हैं। जमीन से जुड़े पिछड़े नेता माने जाते हैं। आरएसएस में उनकी पैठ है। इसके बाद सदानंद गौड़ा का नाम है जो सांसद हैं। उनके सबसे अच्छे रिश्ते बताए जाते हैं। आरएसएस को उन पर भरोसा है। येदियुरप्पा को भी चुनना हो तो वो सदानंद गौड़ा को चुनेंगे लेकिन सदानंद गौड़ा वोक्कालिगा हैं जबकि पार्टी में लिंगायतों और ब्राह्मणों का दबदबा है। वीएस आचार्य राज्य के गृहमंत्री रह चुके हैं। फिलहाल उच्च शिक्षा मंत्री हैं। सरकार में आरएसएस के नुमाइंदे माने जाते हैं। ब्राह्मण लॉबी का पूरा समथर्न उन्हें हासिल है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कर्नाटक, मुख्यमंत्री, चुनाव
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com