कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और उनसे अल्प अवधि कृषि ऋण सीमा में सुधार, 10,000 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता और मेकेदातु जलाशय एवं कलसा बंडूरी परियोजनाओं के लिए तत्काल मंजूरी देने का अनुरोध किया. संसद भवन परिसर में हुई बैठक में सिद्धरमैया ने कृषि, जल संसाधन और शहरी बुनियादी ढांचे सहित महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए कई प्रमुख मामलों में हस्तक्षेप किये जाने पर जोर दिया.
बैठक में मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री एवं सिंचाई मंत्री डी के शिवकुमार, ऊर्जा मंत्री के जे जॉर्ज और शहरी विकास मंत्री बिरथी सुरेश भी मौजूद थे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मुख्यमंत्री ने कहा कि नाबार्ड (राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक) ने कर्नाटक के लिए अल्पकालिक कृषि ऋण सीमा 2023-24 के 5,600 करोड़ रुपये से घटाकर 2024-25 में केवल 2,340 करोड़ रुपये कर दी है. उन्होंने कहा कि 58 प्रतिशत की इस कटौती से किसानों की सस्ते कर्ज तक पहुंच गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती है.
CM of Karnataka, Shri @siddaramaiah and Deputy CM, Shri @DKShivakumar, met PM @narendramodi. pic.twitter.com/HFDZ2BDCOu
— PMO India (@PMOIndia) November 29, 2024
सिद्धारमैया ने कहा, ‘‘मैंने प्रधानमंत्री से इस पर गौर करने और वित्त मंत्रालय को इस स्थिति को सुधारने का निर्देश देने का अनुरोध किया है, ताकि कर्नाटक में किसानों को सस्ता कृषि ऋण मिलता रहे.''
उन्होंने कहा कि इससे न केवल कर्नाटक में बल्कि पूरे देश में किसान प्रभावित हुए हैं क्योंकि नाबार्ड ने देशभर में अल्पकालिक कृषि ऋण सीमा घटा दी है.
उन्होंने 'अपर भद्रा परियोजना' के लिए 5,300 करोड़ रुपये दिए जाने का अनुरोध किया. इस परियोजना का उद्देश्य मध्य कर्नाटक के सूखाग्रस्त कृषि क्षेत्र की सिंचाई करना है. यह परियोजना 2023-24 के केंद्रीय बजट के बाद से लंबित है.
कर्नाटक ने सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में शीर्ष योगदान देने वाले और प्रौद्योगिकी केंद्र बेंगलुरु की स्थिति को रेखांकित करते हुए शहरी और सार्वजनिक परिवहन के लिए विशेष सहायता का अनुरोध किया है.
इसके अतिरिक्त, कर्नाटक ने 13 उभरते नगर निगमों में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपए मांगे हैं.
राजकोषीय आवंटन के मामले में मुख्यमंत्री ने 15वें वित्त आयोग द्वारा ‘प्रतिकूल सिफारिश' किए जाने की शिकायत की, जिसके तहत इसके कर हिस्से में एक प्रतिशत की कमी कर दी गयी है.
सिद्धारमैया ने केंद्र सरकार से मुआवजा अनुदान प्रदान करने और यह सुनिश्चित करने की अपील की कि भविष्य का वित्त आयोग कर में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वाले राज्यों को दंडित न करे.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा से भी मुलाकात की और उन्हें वायनाड से सांसद चुने जाने पर बधाई दी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं