प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली:
भाजपा की कर्नाटक इकाई ने गुरुवार को राहुल गांधी को लेकर एक विवादित बयान दिया. भाजपा की राज्य इकाई ने कहा कि राहुल गांधी ‘कांग्रेस का बहादुर शाह जफर’हैं. साथ ही कहा कि उनकी पार्टी मुगलवंश की तरह उनके साथ ही खत्म हो जाएगी. भाजपा ने ट्वीट किया कि शासन का सिद्धरमैया मॉडल अधिकतम विभाजन और न्यूनतम शासन के मंत्र पर आधारित है. ट्वीट में कहा गया कि कांग्रेस के बहादुरशाह जफर, राहुल गांधी को विभाजनों पर उनकी सरकार के प्रदर्शनों को जरूर देखना चाहिए. उन्हें पता चल जाएगा कि लोग बेसब्री से कर्नाटक में कांग्रेस को क्यों खत्म करना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में कमलनाथ को सौंपी कमान
कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए भाजपा ने कहा कि कर्नाटक में नौजवान राहुल गांधी को सिर्फ पसंद नहीं करते. बल्कि उनके चुटकुले के लिए वे उनसे प्यार करते हैं. भाजपा ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की हार, कांग्रेस के बहादुरशाह जफर राहुल गांधी के लिए अंतिम झटका होगा. उनके साथ कांग्रेस पार्टी मुगलवंश की तरह हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी. (इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Karnataka BJP Compares Rahul Gandhi With Bahadurshah Jafar