कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे (Karnataka Assembly Elections Results 2023)13 मई को आने हैं. कर्नाटक में एक बार फिर जनता दल (सेक्युलर) यानी JDS के किंगमेकर बनने की उम्मीद है. 10 में से 5 एग्जिट पोल राज्य में हंग असेंबली की भविष्यवाणी कर रहे हैं. ऐसी स्थिति में बीजेपी और कांग्रेस में किसी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने का अनुमान है. यानी बिना JDS की मदद के सरकार नहीं बन सकती. कर्नाटक के राजनीतिक इतिहास में तीसरे नंबर पर आकर भी JDS 3 बार सरकार बना चुकी है. मौके का फायदा उठाकर एचडी कुमारस्वामी तो दो बार मुख्यमंत्री भी बन चुके हैं.
कर्नाटक के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के एक दिन पहले तक राजनीतिक गणितबाजी की संभावनाएं खुली हैं. एचडी कुमारस्वामी के जनता दल (सेक्युलर) ने नतीजे आने से एक दिन पहले ये संकेत दिए हैं. जेडीएस ने तनवीर अहमद के उस बयान को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि किंगमेकर की पोजिशन में आने पर पार्टी का स्टैंड क्या होगा, ये तय कर लिया गया है.
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़
जेडीएस के राज्य प्रमुख सीएम इब्राहिम ने संवाददाताओं से कहा, "वह (तनवीर अहमद) हमारे प्रवक्ता नहीं हैं. वह हमारी पार्टी के सदस्य नहीं हैं. वह कुछ भी नहीं हैं. वह हमें बहुत पहले छोड़ गए हैं. हमने (गठबंधन पर) कुछ भी तय नहीं किया है. हम परिणामों का इंतजार करेंगे."
तनवीर अहमद ने गुरुवार को दावा किया था कि जेडीएस को कांग्रेस और बीजेपी दोनों से गठबंधन के संकेत मिले थे, क्योंकि अधिकांश एग्जिट पोल ने कर्नाटक में हंग असेंबली की भविष्यवाणी की है. ऐसी स्थिति में जेडीएस क्या करेगी, ये तय किया गया है.
तनवीर अहमद ने दावा किया था, "कुमारस्वामी सिंगापुर से रवाना हो चुके हैं. उन्होंने कहा है कि निर्णय हो गया है. जब सही समय आएगा, तो हम जनता के लिए इसकी घोषणा करेंगे."
वहीं, कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि उसे अब भी अपने दम पर सरकार बनाने का भरोसा है. बीजेपी ने भी जेडी-एस से संपर्क करने से इनकार किया है. बीजेपी का कहना है कि पार्टी को स्पष्ट जनादेश मिलेगा. चुनाव के नतीजे शनिवार को आने वाले हैं, लेकिन कई एग्ज़ि पोल ने भविष्यवाणी की है कि कर्नाटक में कांग्रेस को बढ़त मिल सकती है.
कई राजनीतिक जानकारों का मानना है कि हंग असेंबली की स्थिति में पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा और उनके बेटे एचडी कुमारस्वामी की पार्टी जेडीएस सरकार बनाने में किंग या किंगमेकर की भूमिका अदा कर सकती है.
ये भी पढ़ें:-
"फैसला ले लिया गया" : एचडी कुमारस्वामी की पार्टी ने कहा- कांग्रेस और बीजेपी ने किया संपर्क
कर्नाटक चुनाव के नतीजे से पहले डीके शिवकुमार ने की कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं