एचडी कुमारस्वामी की जनता दल सेक्युलर ने आज कहा कि उन्हें कांग्रेस और भाजपा दोनों से (गठबंधन के) संकेत मिल रहे हैं क्योंकि ज्यादातर एग्जिट पोल में कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की गई है. कुमारस्वामी सिंगापुर में थे और वे बुधवार की रात में रवाना हो गए हैं. हालांकि, एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि यह तय कर लिया गया है कि किसके साथ साझेदारी की जाएगी.
जेडी (एस) के वरिष्ठ नेता तनवीर अहमद ने एक विशेष इंटरव्यू में एनडीटीवी को बताया, "फैसला ले लिया गया है. जब सही समय आएगा तो हम जनता के सामने इसकी घोषणा करेंगे."
-
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
भाजपा ने जेडी (एस) से संपर्क किए जाने से इनकार किया है. बीजेपी स्पष्ट जनादेश मिलने का विश्वास जता रही है.
NDTV को दिए गए एक विशेष इंटरव्यू में भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा कि "गठबंधन का कोई सवाल ही नहीं है, भाजपा ने जेडी (एस) से संपर्क नहीं किया है." उन्होंने कहा, "हमें 120 सीटें मिलना तय है. कल अपने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर जानकारी हासिल करने के बाद हम 120 सीटों पर पहुंच गए हैं."
भाजपा के इनकार के बारे में पूछे जाने पर जेडी (एस) ने दोहराया कि पार्टी सरकार बनाने की तैयारी कर रही है. तनवीर अहमद ने कहा, "हां, दोनों (भाजपा और कांग्रेस) ने हमसे संपर्क करने की कोशिश की है... जेडी (एस) आज इस स्थिति में है कि पार्टियां आज हमसे संपर्क करना चाहेंगी."
उन्होंने कहा, "कर्नाटक के लोग चाहते हैं कि हम राज्य की बेहतरी के लिए दोनों राष्ट्रीय दलों पर नजर रखें. और मुझे नहीं लगता कि कोई कारण है कि क्षेत्रीय दल कर्नाटक के विकास के लिए काम नहीं करना चाहेंगे."
यह पूछे जाने पर कि वे किस पार्टी के साथ जाएंगे, उन्होंने कहा, "उनके, जो लोग कर्नाटक और कन्नडिगाओं की भलाई के लिए काम करने जा रहे हैं."
यह पूछे जाने पर कि पार्टी कितनी सीटों पर जीतेगी, अहमद ने कहा, "हमारे बिना कोई भी सरकार नहीं बना सकता है. मुझे लगता है कि यह एक अच्छी संख्या होगी. हम पैसे, शक्ति, बाहुबल के मामले में राष्ट्रीय दलों का मुकाबला नहीं कर सके. हम एक कमजोर पार्टी थे. लेकिन हम जानते हैं कि सरकार का हिस्सा बनने के लिए हमने काफी मेहनत की है."
जेडी (एस) के संरक्षक एचडी देवेगौड़ा के बीमार होने के कारण कुमारस्वामी ने पार्टी के चेहरे के रूप में पदभार संभाला था. देवेगौड़ा नियमित जांच के लिए सिंगापुर में हैं. उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी है. सूत्रों ने पुष्टि की है कि वे मतगणना के दिन वापस आएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं