कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 (Karnataka Assembly Elections 2023) को लेकर बीजेपी (BJP Candidate List) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहली लिस्ट में 189 उम्मीदवार हैं, जिनमें से 52 नए नाम हैं. बीजेपी ने इस बार कई दिग्गज नेताओं का टिकट काट दिया है. ऐसे में पार्टी अंदरखाने विरोध शुरू हो गया है. नाराजगी जाहिर करते हुए कई नेताओं ने तो पार्टी तक छोड़ दी है. चुनाव टिकट को लेकर बीजेपी दिग्गज नेताओं के विरोध पर बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या (Tejashwi Surya) ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में आंतरिक लोकतंत्र है. हमारे यहां परिवारवाद नहीं है. पार्टी में नए लोगों को जगह दी जाती है.
कर्नाटक के राजनीतिक हलचल को लेकर बीजेपी नेता तेजस्वी सूर्या ने NDTV से खास बातचीत की. दिग्गजों के विरोध पर बेंगलुरु दक्षिण से लोकसभा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा, 'भारतीय जनता पार्टी में एक मजबूत आंतरिक लोकतांत्रिक व्यवस्था है. इस पार्टी के टिकट बंटवारे की प्रक्रिया में जमीन से जुड़े आम बूथ लेवल के कार्यकर्ता से लेकर संसदीय बोर्ड तक चर्चा होती है. हर तरह की समस्या और दिशा पर चर्चा के बाद ही निर्णय लिए जाते हैं. कभी-कभी कुछ अतिरिक्त संवेदनशीलता को देखकर कोई कड़ा फैसला लेना पड़ता है. पार्टी इन चीजों को मैनेज करते हुए हर तरह के फैसले लेती है.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पार्टी हित में लेने पड़ते हैं ऐसे फैसले
उन्होंने कहा, 'दिग्गज नेताओं के विरोध के मुद्दे पर भी पार्टी के कार्यकर्ता और बोर्ड के पदाधिकारियों ने विस्तार से चर्चा के बाद ऐसे फैसले लिए. ये फैसले कड़े जरूर थे, लेकिन पार्टी के हित में थे.' बता दें कि तेजस्वी सूर्या दक्षिणी बेंगलुरु से बीजेपी के सबसे युवा सांसद हैं. वह मूल रूप से कर्नाटक के चिकमंगलूर जिले के रहने वाले हैं और बासवांगुडी विधानसभा से विधायक एल.ए. रविसुब्रमण्यन के भतीजे हैं.
आरएसएस से भी जुड़े हैं तेजस्वी सूर्या
सूर्या बीजेपी के साथ ही आरएसएस से भी जुड़े हुए हैं. तेजस्वी सूर्या पेशे से वकील और भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव हैं. इसके अलावा बीजेपी के 2019 के लिए गठित राष्ट्रीय सोशल मीडिया अभियान में भी वह अहम सदस्य हैं.
बीजेपी ने काटे 11 सिटिंग विधायकों के टिकट
बीजेपी ने इस बार 11 सिटिंग विधायकों के टिकट भी काटे हैं. इस लिस्ट में एक नाम के एस ईश्वरप्पा का भी है जिन्होंने चुनावी लिस्ट आने से पहले ही संन्यास का ऐलान कर दिया. ईश्वरप्पा के चुनावी संन्यास के साइड इफेक्ट दिखने लगे हैं. कई पार्टी नेताओं ने सामने से आकर इस्तीफा दे दिया है. शिवमोगा में तो इस्तीफों की झड़ी लग गई. 19 नगर निगम के सदस्यों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. मेयर और डिप्टी मेयर ने भी पद छोड़ दिया है. कई और नेता भी इस्तीफा देने की बात कर रहे हैं.
पूर्व डिप्टी सीएम का भी पार्टी सदस्यता से इस्तीफा
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने पर राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम लक्ष्मण सवादी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने बुधवार को कहा कि मैं गुरुवार को और कड़ा फैसला लूंगा और शुक्रवार को अपना काम शुरू कर दूंगा. उनके इस्तीफे को लेकर राज्य के कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने कहा है कि वे उनके संपर्क में नहीं हैं.
ये भी पढ़ें:-
कर्नाटक में अगर JDS हुई कमज़ोर, तो BJP हासिल कर सकती है ऐतिहासिक उपलब्धि
BJP नेता के.एस. ईश्वरप्पा ने चुनाव लड़ने से किया इंकार, जेपी नड्डा को लिखा खत
कर्नाटक चुनाव: BJP ने 189 उम्मीदवारों का किया ऐलान, पहली लिस्ट में 52 नए नाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं