कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बीजेपी ने बुधवार देर रात उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 23 नाम हैं. इनमें दो महिलाओं को भी टिकट दिया गया है. इससे पहले बीजेपी ने मंगलवार देर रात 189 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. इसी के साथ कर्नाटक की कुल 224 सीटों में से बीजेपी ने कुल 212 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेसी नेता नागराज छब्बी कलघाटगी से चुनाव लड़ेंगे.
लिस्ट में शेट्टर का नाम नहीं
दूसरी लिस्ट में भी पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर का नाम नहीं है. वह हुबली-धारवाड़ से सिटिंग एमएलए हैं. शेट्टर ने मंगलवार को दावा किया कि पार्टी ने उन्हें चुनाव नहीं लड़ने के लिए कहा है. इसपर उन्होंने नाराजगी जता दी है. शेट्टर के इस बयान के बाद उन्हें दिल्ली बुलाया गया. जहां उन्होंने बुधवार को बीजेपी चीफ जेपी नड्डा से मुलाकात की.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
किसे कहां से मिला टिकट?
कोलार गोल्ड फील्ड (केजीएफ) से बीजेपी के उम्मीदवार के रूप में अनुसूचित जाति के उम्मीदवार अश्विनी संपांगी मैदान में हैं. दावणगेरे उत्तर के विधायक रवींद्रनाथ का टिकट काटकर उनकी जगह लोकीकेरे नागराज को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है. वहीं, बिंदूर के मौजूदा विधायक सुकुमार शेट्टी का नाम भी इस लिस्ट में नहीं है.
BJP releases the party's second list of 23 candidates for #KarnatakaElections2023
— ANI (@ANI) April 12, 2023
Nagaraja Chabbi, a Congress leader who recently joined BJP, to contest from Kalghatgi. pic.twitter.com/y5ugNGDaqu
पहली लिस्ट में 52 नए नाम
पहली लिस्ट में 52 नए नाम हैं. लिस्ट में ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) कैटेगरी से 32, एससी (अनुसूचित जाति) से 30 और एसटी (अनुसूचित जनजाति) से 16 उम्मीदवार शामिल हैं. बीजेपी ने पहली लिस्ट में 9 डॉक्टर, रिटायर्ड आईएएस, आईपीएस, 31 पोस्ट ग्रैजुएट और 8 महिलाओं को टिकट दिया है.
कांग्रेस जारी कर चुकी है दो लिस्ट
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की दो लिस्ट जारी कर चुकी है. कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में 124 प्रत्याशियों का ऐलान किया था, तो दूसरी लिस्ट में 42 प्रत्याशियों के नाम थे. कांग्रेस अब तक कर्नाटक में 166 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है.
नामांकन की प्रकिया 13 अप्रैल से
कर्नाटक में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी का लक्ष्य लेकर चल रही बीजेपी ने विधानसभा की कुल 224 सीटों में से कम से कम 150 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 13 अप्रैल से शुरू होकर 20 अप्रैल तक चलेगी.
ये भी पढ़ें:-
कर्नाटक चुनाव: BJP ने 189 उम्मीदवारों का किया ऐलान, पहली लिस्ट में 52 नए नाम
Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक चुनाव में बीजेपी की पहली लिस्ट के 10 प्वॉइंट्स
कर्नाटक के पूर्व CM जगदीश शेट्टर चुनाव लड़ने पर अड़े, नहीं माने BJP आलाकमान की बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं