विज्ञापन
This Article is From Feb 07, 2024

सदियों पुरानी भगवान विष्णु की प्रतिमा और शिवलिंग मिले कृष्णा नदी में

रायचूर विश्वविद्यालय में प्राचीन इतिहास और पुरातत्व के व्याख्याता डॉ. पद्मजा देसाई ने विष्णु की मूर्ति के बारे में बताया कि यह मूर्ति किसी मंदिर के गर्भगृह की शोभा रही होगी और संभावित रूप से मंदिर को नुकसान पहुंचाने के दौरान इसे नदी में फेंका गया होगा.

सदियों पुरानी भगवान विष्णु की प्रतिमा और शिवलिंग मिले कृष्णा नदी में
पुरातत्वविदों का मानना ​​है कि यह मूर्ति ईसा पश्चात 11वीं या 12वीं शताब्दी की है.
फाइल फोटो

कर्नाटक के रायचूर जिले के एक गांव में कृष्णा नदी से हाल में भगवान विष्णु की एक प्राचीन मूर्ति मिली है जिसके चारों ओर सभी दसावतार उकेरे हुए हैं. सूत्रों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह मूर्ति इस तथ्य को देखते हुए उल्लेखनीय है कि इस मूर्ति की विशेषताएं अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में हाल ही में प्रतिष्ठित 'राम लला' की मूर्ति से मिलती जुलती हैं. वहीं, मूर्ति के साथ एक प्राचीन शिवलिंग भी मिला है.

Latest and Breaking News on NDTV

रायचूर विश्वविद्यालय में प्राचीन इतिहास और पुरातत्व के व्याख्याता डॉ. पद्मजा देसाई ने विष्णु की मूर्ति के बारे में बताया कि यह मूर्ति किसी मंदिर के गर्भगृह की शोभा रही होगी और संभावित रूप से मंदिर को नुकसान पहुंचाने के दौरान इसे नदी में फेंका गया होगा. पुरातत्वविदों का मानना ​​है कि यह मूर्ति ईसा पश्चात 11वीं या 12वीं शताब्दी की है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ancient Idol Stolen, Lord Rama Murti, Raichur Karnataka, Karnatka News In Hindi, Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com