विज्ञापन

‘एक महान व्यक्ति का ऐतिहासिक दिन…' कोयला घोटाले में मनमोहन को क्लीन चिट पर बोले कपिल सिब्बल

सुप्रीम कोर्ट ने कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ जारी समन रद्द कर दिए हैं. फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कपिल सिब्बल ने इसे एक महान और सम्मानित व्यक्ति के लिए ऐतिहासिक दिन बताया.

‘एक महान व्यक्ति का ऐतिहासिक दिन…' कोयला घोटाले में मनमोहन को क्लीन चिट पर बोले कपिल सिब्बल
मनमोहन सिंह को क्लीन चिट, कपिल सिब्बल क्या बोले?
NDTV

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के खिलाफ कोयला घोटाले में समन को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है. दिवंगत पूर्व पीएम को उनके निधन के दो साल बाद ये क्लीन चिट मिली है. मनमोहन के इस घोटाले में बेदाग साबित होने पर NDTV से बात करते हुए वरिष्ठ वकील और सांसद कपिल सिब्बल ने खुशी जताई. उन्होंने कहा कि यह एक महान और सम्माननीय व्यक्ति के लिए ऐतिहासिक दिन है.

'मनमोहन सिंह को राजनीतिक कारणों से प्रताड़ित किया गया'

सिब्बल ने कहा कि मनमोहन सिंह को राजनीतिक कारणों से प्रताड़ित किया गया, जो यह दर्शाता है कि व्यवस्था कभी-कभी एक ईमानदार और सम्मानित व्यक्ति के साथ भी घोर अन्याय कर सकती है. मनमोहन के खिलाफ अदालती कार्यवाही करीब 10 साल पहले शुरू हुई थी जब कोल घोटाले में आरोपी के तौर पर समन करने को चुनौती देने वाली पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की अर्जी पर सुनवाई होनी थी.

सिब्बल ने याद किया सुनवाई वाला दिन

1 अप्रैल 2015 की सुबह जब ये सुनवाई होनी थी तब सुप्रीम कोर्ट में रोजाना से ज्यादा गहमागहमी थी क्योंकि खबर आई कि डॉ सिंह कि दो बेटियां भी सुनवाई के के दौरान कोर्ट में रहेंगी. कोर्ट शुरू होने से पहले दोनों पहुंच गई लेकिन सुप्रीम कोर्ट सिक्योरिटी ने उनकी सुरक्षा में तैनात SPG को अंदर जाने से इनकार कर दिया. कुछ देर के विचार विमर्श के बाद तय हुआ कि दिल्ली पुलिस के डीसीपी खुद अपनी सुरक्षा में दोनों के साथ जाएंगे.

सुरक्षा के साथ डॉ. मनमोहन सिंह की दोनों बेटियों  पिंदर सिंह और दमन सिंह को सुप्रीम कोर्ट में कोर्ट नंबर 9 में ले जाया गया और पीछे विजिटर लॉबी में बैठा दिया गया. जस्टिस वी. गोपाल गौड़ा और जस्टिस सी. नागप्पन की पीठ ने मामले की सुनवाई शुरू की. डॉ सिंह की ओर से लीगल बैटरी बहस कर रही थी जिसकी अगुवाई वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ही कर रहे थे. 

करीब आधे घंटे ये सुनवाई चली. इसी दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की विशेष कोल अदालत के समन पर रोक लगा दी. इसी दौरान उनकी दोनों बेटियों के चेहरे पर मुस्कान आ गई. उस समय उन्होंने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया. पुलिस सुरक्षा में दोनों को कोर्ट से बाहर निकाला गया और इसके बाद वों SPG सुरक्षा में वापस चली गईं. तब से ये केस सुप्रीम कोर्ट में लंबित ही रहा. 2024 में डॉ मनमोहन सिंह का निधन हो गया. अब इस केस के 11 साल बाद आज यानी बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में CJI सूर्य कांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने कोल घोटाले में सीधे-सीधे डॉ. सिंह को क्लीन चिट दे दी.

यह भी पढ़ें: कोयला घोटाले में पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली क्लीन चिट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manmohan Singh, Manmohan Singh Resignation, Manmohan Singh News, Kapil Sibal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com