विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2024

कन्नड़ फिल्म निर्माता गुरुप्रसाद का घर में मिला शव, पुलिस ने जतायी आत्महत्या की आशंका

गुरुप्रसाद कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की एक महत्वपूर्ण हस्ती थे. सामाजिक मुद्दों पर फिल्म बनाने के लिए उन्हें जाना जाता था.

कन्नड़ फिल्म निर्माता गुरुप्रसाद का घर में मिला शव, पुलिस ने जतायी आत्महत्या की आशंका
नई दिल्ली:

कन्नड़ फिल्म निर्माता गुरुप्रसाद (Kannada film producer Guruprasad) अपने घर में मृत पाए गए हैं. प्रारंभिक रिपोर्ट में उनके आत्महत्या की आशंका जतायी गयी है. खबरों के अनुसार मदनायकनहल्ली अपार्टमेंट परिसर में पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी कि फिल्म मेकर के घर से बदबू आ रही है. जिसके बाद पुलिस घर के अंदर पहुंची जहां गुरुप्रसाद मृत पाए गए.  जानकारी के अनुसार गुरुप्रसाद आर्थिक संकट से जूझ रहे थे.

गुरुप्रसाद कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की एक महत्वपूर्ण हस्ती थे. सामाजिक मुद्दों पर फिल्म बनाने के लिए उन्हें जाना जाता था. 52 साल गुरुप्रसाद के निधन पर पूरे फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया है. फिल्म निर्माता के अलावा, गुरुप्रसाद ने कई फिल्मों में अभिनय भी किया था. इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'एडेमा' की शूटिंग में बिजी थे. 

ये भी पढ़ें- :

यूपी के CM योगी आदित्यनाथ को धमकी देने के मामले में पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया

Helplines
Vandrevala Foundation for Mental Health9999666555 or help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall022-25521111 (Monday-Saturday: 8 am to 10 pm)
(If you need support or know someone who does, please reach out to your nearest mental health specialist.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Guruprasad, Kannada Film Industry
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com