विज्ञापन
This Article is From Dec 23, 2018

कन्हैया कुमार ने कहा- पीएम मोदी झूठी खबरों के 'विश्वकोष'

जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है.

कन्हैया कुमार ने कहा- पीएम मोदी झूठी खबरों के 'विश्वकोष'
कन्हैया कुमार की फाइल फोटो.
नई दिल्ली:

जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने शनिवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झूठी ख़बरों का ‘‘विश्वकोष'' करार दिया. ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के एक आयोजन को संबोधित करते हुये जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ‘‘झूठी ख़बरों'' से लोगों को ‘‘मूर्ख'' नहीं बना सकते. उन्होंने कहा, ‘‘झूठा प्रधानमंत्री झूठी खबरों से लोगों को मूर्ख नहीं बना सकता. प्रधानमंत्री झूठी खबरों के विश्वकोष हैं.'' कुमार ने कहा, ‘‘ मै मिलेनियल (नये युग का) लड़का हूं, मैं अपनी नैतिकता और नीति स्वयं तय करूंगा. मेरे शरीर  और मेरे अधिकार की परिभाषा मेरे द्वारा ही तय की जायेगी.''  

 एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें राम मंदिर की बात करने दीजिए, हम मौलिक अधिकारों की बात करेंगे.'' अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के हालिया बयान को लेकर पूछे गए सवाल के उत्तर में उन्होंने कहा, ‘‘डर पहले भी था पर लोग इसे अब महसूस कर रहे हैं.'' शाह ने भीड़ की हिंसा और अपने बच्चों के सुरक्षा को लेकर चिंता प्रकट की थी. (इनपुट-भाषा)

वीडियो- राफेल मुद्दे को लेकर कन्हैया का पीएम मोदी पर हमला 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanhaiya Kumar, Kanhaiya Kumar Full Speech, Kanhaiya Kumar On PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com