विज्ञापन

लो आ गई कांदा एक्सप्रेस... दिल्ली सहित 5 शहरों में ₹35 प्रति किलो मिलेगा प्याज

प्याज की कीमत बढ़ने की आशंका पर सरकार ने बफर स्टॉक से सप्लाई शुरू की है. 'कांदा एक्सप्रेस' पहली खेप लेकर दिल्ली आ गई है.

लो आ गई कांदा एक्सप्रेस... दिल्ली सहित 5 शहरों में ₹35 प्रति किलो मिलेगा प्याज
प्याज की बढ़ती कीमतों की आशंका के बीच सरकार का फैसला. (Photo: NDTV)
  • महाराष्ट्र के नासिक से प्याज की खेप लेकर ट्रेन दिल्ली पहुंची.
  • NCCF चेयरपर्सन विशाल सिंह बोले- 2-3 दिन में दिल्ली में प्याज के दाम घटेंगे.
  • 2025-26 में अब तक 88 हजार टन प्याज 16 शहरों में पहुंची.
नई दिल्ली:

प्याज के दाम बढ़ने की आशंकाओं के बीच सरकार ने कीमतों पर लगाम लगाने की तैयारी शुरू कर दी है. सरकार ने बफर स्टॉक से प्याज बाजार में उतारना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में नासिक से प्याज की पहली खेप लेकर ‘कांदा एक्सप्रेस' दिल्ली पहुंची है. प्याज को देश के बड़े शहरों और प्रमुख खपत वाले इलाकों तक पहुंचाने के लिए रेलवे और सड़क, दोनों माध्यमों का इस्तेमाल किया जा रहा है. किस शहर में कितनी प्याज भेजनी है, यह वहां की कीमत और बाजार की स्थिति देखकर तय किया जाएगा. सरकार NCCF, NAFED, केंद्रीय भंडार और अन्य रिटेल दुकानों के जरिए प्याज बेच रही है. इन केंद्रों पर प्याज की कीमत ₹35 प्रति किलो रखी गई है. सरकार का टार्गेट है कि बाजार में प्याज की उपलब्धता बनी रहे और मौसमी वजहों से कीमतों में ज्यादा बढ़ोतरी न हो.

Latest and Breaking News on NDTV
कांदा एक्सप्रेस के दिल्ली पहुंचने के बाद उपभोक्ता मामलों के विभाग ने दिल्ली में 35 रुपये प्रति किलो के सस्ते रेट पर प्याज की बिक्री का दायरा बढ़ाने का फैसला किया है. बफर स्टॉक से प्याज रिलीज करने से कीमतों को स्थिर रखने में मदद मिलने की उम्मीद है. 

प्याज के दामों में आएगी कमी!

राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (NCCF) के चेयरपर्सन विशाल सिंह ने NDTV के साथ बातचीत में कहा, "दिल्ली- एनसीआर में 15 मोबाइल वाहनों के जरिए ₹35 प्रति किलो की रेट से प्याज बेची जा रही है. NAFED भी मोबाइल वैन्स के जरिए सस्ते प्याज की बिक्री कर रहा है. उम्मीद है कि अगले दो से तीन दिन में दिल्ली में प्याज की कीमतें कुछ घटेंगी."

उन्होंने आगे कहा कि अभी हमने एक-एक किलो के बैग्स बनवाए हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सस्ता प्याज पहुंच सके. एक व्यक्ति एक बार में 1 किलो प्याज खरीद सकता है. NCCF के 10 आउटलेट्स और 105 भारत ब्रांड के  आउटलेट्स पर भी बिक्री शुरू हुई है.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें: 31 घंटे की देरी से रवाना हुई 'कांदा एक्सप्रेस', NCCF और वखार महामंडल पर लगेगा 1 लाख रुपये से अधिक जुर्माना

NCCF चेयरपर्सन विशाल सिंह ने कहा, "हमने कुल 140 आउटलेट्स और मोबाइल वैन्स के जरिए दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्याज की बिक्री शुरू की है."

उन्होंने आगे कहा, "कुछ शहरों में कालाबाजारी की वजह से प्याज महंगा हुआ है. हमने अभी देश के पांच राज्यों में सस्ता प्याज बेचने का फैसला किया है. आने वाले चार-पांच दिन के अंदर लखनऊ, वाराणसी जैसे शहरों में भी NCCF के रिटेल केंद्र और मोबाइल वैन्स के जरिए प्याज की बिक्री शुरू कर दी जाएगी. हमने अभी पांच शहरों को चुना है."

Latest and Breaking News on NDTV

कांदा एक्सप्रेस से हुई आसानी...

'कांदा एक्सप्रेस' पहल ने प्याज उत्पादन वाले इलाकों से मुख्य खपत केंद्रों तक बफर प्याज की आवाजाही को आसान बनाकर सरकार की लॉजिस्टिक्स व्यवस्था को मजबूत किया है.

साल 2024-25 के दौरान 14 रेलवे रेक के जरिए करीब 12 हजार मीट्रिक टन बफर प्याज 5 शहरों में पहुंचाई गई थी. साल 2025-26 में इस पहल का विस्तार हुआ, जिसके तहत देश भर के 16 शहरों में 86 रेलवे रेक के जरिए करीब 88 हजार मीट्रिक टन प्याज पहुंचाई गई.

ये भी पढ़ें: प्याज लेकर दिल्ली आने वाली 'कान्दा एक्सप्रेस' नासिक में क्यों फंसी? आने में होगी देरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Onion Price, Nashik, Delhi, Kanda Express, NCCF
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com