विज्ञापन

अंबेडकर यूनिवर्सिटी के धीरपुर कैंपस में बनेंगे हाईटेक हॉस्टल, VC अनु सिंह लाठर ने PWD टीम के साथ किया दौरा

Ambedkar University Dheerpur Campus: धीरपुर कैंपस विश्वविद्यालय के विस्तार और विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाओं के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना है.

अंबेडकर यूनिवर्सिटी के धीरपुर कैंपस में बनेंगे हाईटेक हॉस्टल, VC अनु सिंह लाठर ने PWD टीम के साथ किया दौरा
धीरपुर कैंपस में बनेंगे कई शानदार हॉस्टल

डॉ. बीआर अंबेडकर यूनिवर्सिटी की वॉइस चांसलर प्रोफेसर अनु सिंह लाठर ने कुलसचिव कर्नल ओंकार सिंह (रिटायर्ड) की उपस्थिति में लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीम के साथ यूनिवर्सिटी के प्रस्तावित धीरपुर कैंपस का दौरा किया और प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की. अपने इस दौरे में कुलपति ने प्रस्तावित कैंपस के मैप्स और लेआउट का अवलोकन करते हुए भूमि और कैंपस के विकास से संबंधित तमाम पहलुओं पर चर्चा की. प्रोफेसर लाठर ने उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री की तरफ से हॉस्टल्स को लेकर की गई पहल के त्वरित क्रियान्वयन के लिए प्रस्तावित बहु-स्तरीय पार्किंग और हॉस्टल संबंधित विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और परियोजना की प्रगति की समीक्षा की.

अधिकारियों को दिए निर्देश

कुलपति ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में आवश्यक गति बनाए रखने और कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए. उन्होंने PWD की टीम को हर 15 दिन में निर्माण कार्यों की प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने और संबंधित जानकारी विश्वविद्यालय के साथ साझा करने के भी निर्देश दिए. 

धीरपुर कैंपस विश्वविद्यालय के विस्तार और विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाओं के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना है. धीरपुर क्षेत्र में विश्वविद्यालय के Centre for Urban Ecology and Sustainability (CUES) से संबंधित परियोजना के अंतर्गत वेटलैंड के पारिस्थितिक पुनर्स्थापन पर भी कार्य किया जा रहा है. प्रस्तावित वेटलैंड पार्क से आसपास के समुदायों के साथ-साथ आगामी AUD कैंपस को भी लाभ मिलने की परिकल्पना की गई है.

हॉस्टल बनाए जाने पर फोकस

दिल्ली के उपराज्यपाल की तरफ से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में छात्रों के लिए सुरक्षित और किफायती छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई उच्चस्तरीय समिति में अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली की कुलपति को अहम भूमिका में रखा गया है. साथ ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राज्य सरकार की तरफ से विद्यार्थियों को हॉस्टल सुविधा उपलब्ध कराने वाले संस्थानों की सूची में प्रमुखता से प्रस्तावित धीरपुर कैंपस का नाम भी शामिल किया है. 

इस दौरान विश्वविद्यालय ने प्रस्तावित कैंपस के निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी और संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय के माध्यम से परियोजना की प्रगति को आगे बढ़ाने पर जोर दिया. 

ये भी पढ़ें - 'यूपी में नौकरी कर रहे 10 हजार शिक्षक बाहर हो जाएंगे'... 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में लटकी तलवार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ambedkar University, Ambedkar University Delhi, Hostels
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com