विज्ञापन
This Article is From Feb 18, 2019

कामरान गाजी: जैश सरगना मसूद अजहर का था करीबी, घाटी में आतंकियों की भर्ती कर देता था ट्रेनिंग

कामरान गाजी जैश के सरगना मसूद अजहर का करीबी था. माना जाता है कि मसूद अजहर उस पर बहुत ज्यादा भरोसा करता था.

Also Read in
कामरान गाजी: जैश सरगना मसूद अजहर का था करीबी, घाटी में आतंकियों की भर्ती कर देता था ट्रेनिंग
पुलवामा (Pulwama Encounter) में पूरी रात चली मुठभेड़ में भारतीय सेना के एक मेजर सहित चार जवान शहीद हो गए.
नई दिल्ली:

कामरान गाजी (Kamran Ghazi) की गिनती खूंखार पाकिस्तानी आतंकियों में होती है. पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack) के मास्टरमाइंड जैश कमांडर गाजी को भारतीय सेना ने सोमवार को पुलवामा में ही मार गिराया. गाजी जैश के सरगना मसूद अजहर का करीबी था. माना जाता है कि मसूद अजहर उस पर बहुत ज्यादा भरोसा करता था. गाजी को घाटी में आतंकियों की भर्ती करने और उन्हें ट्रेनिंग जिम्मेदारी दी गई थी. बताया जा रहा है कि पुलवामा आतंकी हमले के पीछे मास्टरमाइंड कामरान गाजी ही है. इसके साथ ही गाजी रशीद नाम के एक और आतंकी को ढेर कर दिया गया है. यह अफगान नागरिक था और IED विशेषज्ञ के तौर पर जाना जाता था. 

पुलवामा (Pulwama Encounter) में पूरी रात चली मुठभेड़ में भारतीय सेना के एक मेजर सहित चार जवान शहीद हो गए. यह मुठभेड़ पुलवामा आतंकी हमले की जगह से करीब 10 किलोमीटर दूर हुई है. गुरुवार को जैश-ए-मोहम्मद ने सीआरपीएफ के काफिले पर हमला कर दिया था, जिसमें 14 जवान शहीद हो गए थे. सोमवार को हुई मुठभेड़ में शहीद होने वाले सैनिक 55 राष्ट्रीय राइफल्स के थे. शहीद होने वालों में मेजर वीएस ढौंडियाल, हवलदार श्योराम, सिपाही अजय कुमार और सिपाही हरि सिंह शामिल हैं. मुठभेड़ में एक नागरिक की भी मौत हो गई.

जैश कमांडर और खूंखार पाक आतंकी कामरान गाजी को पुलवामा हमले के पांच दिन बाद सेना ने मार गिराया 

पुलवामा के पिंगलान इलाके में आतंकियों के मौजूद होने की सूचना मिलने के बाद सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया था. इस दौरान सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया. तभी आतंकियों ने भारतीय सेना पर फायरिंग कर दी. इसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई. मुठभेड़ रात करीब साढ़े 12 बजे शुरू हुई और रात ढाई बजे तक रुक-रुक कर फायरिंग जारी रही. फिर सुबह फायरिंग रुक गई, लेकिन करीब 10 बजे दोबारा से फायरिंग शुरू हो गई.

पुलवामा हमला: CRPF जवान की जुबानी - 600 मीटर तक उड़कर चले गए थे जवानों के अंग, 1 KM तक फैला था मलबा

बता दें, पुलवामा में ही गुरुवार को सीआरपीएफ (CRPF) के एक काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था (Pulwama Attack) , जिसमें इस अर्धसैनिक बल के कम से कम 40 जवान शहीद हो गए थे और कई घायल हुए थे. इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान बेस्ड आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है. इसके बाद भारत ने पाकिस्तान पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया.

J&K: पुलवामा मुठभेड़ में मेजर सहित सेना के चार जवान शहीद, जैश के दो आतंकी भी हुए ढेर

VIDEO- पुलवामा एन्काउंटर में एक मेजर सहित 4 सैनिक शहीद, 2 आतंकी भी मरे

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kamran Ghazi, Pulwama Encounter, Jaish
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com