विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2011

गुरुदास कामत का इस्तीफा मंजूर

मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद कामत को गृह मंत्रालय के राज्य मंत्री से स्वच्छता पेयजल मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दे दिया गया था।
नई दिल्ली: कांग्रेस ने गुरुदास कामत का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। गुरुदास कामत ने मंगलवार को मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अपना इस्तीफा पार्टी आलाकमान को भेज दिया था। मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद कामत को गृह मंत्रालय के राज्य मंत्री से स्वच्छता पेयजल मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दे दिया गया था। कहा जा रहा था कि कामत इससे खफा थे। लेकिन कामत ने पार्टी आलाकमान से खफा होने की खबरों से इनकार किया था। उन्होंने कहा था कि वो निजी कारणों से इस्तीफा दे रहे हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
गुरुदास कामत, इस्तीफा, मंजूर, Kamat, Resignation, Accepted
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com