- कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने एक्स पर अपने बायो से कांग्रेस हटाया
- वीडी शर्मा ने कांग्रेस के कई नेताओं के नाराज होने का किया था दावा
- कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों को मिली और हवा
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) के बेटे नकुलनाथ (Nakul Nath) ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अपने बायो से कांग्रेस हटा दिया है. एक दिन पहले ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दावा किया था कि पार्टी के फैसलों से कांग्रेस के नेता नाराज हैं. नकुलनाथ के इस कदम से उनके और कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों को और हवा मिली है, जो पिछले कुछ दिनों चल रही हैं. कमलनाथ नई दिल्ली में हैं और अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह आज भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे. हालांकि दिग्गज कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर वह कोई बदलाव करेंगे तो इस बारे में पहले मीडिया को सूचित करेंगे.
कमलनाथ ने संवाददाताओं से दिल्ली में कहा, "अगर ऐसी कोई बात होगी तो मैं सबसे पहले आपको कहूंगा. ये इनकार करने की बात नहीं है, आप ये कह रहे हैं, आप लोग उत्साहित हो रहे हैं. मैं उत्साहित नहीं हो रहा हूं, इस तरफ या उस तरफ, अगर ऐसी कोई बात होगी तो मैं आपको सबसे पहले सूचित करूंगा.''
-
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी
मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक बड़ा झटका देते हुए इस सप्ताह की शुरुआत में कई नेताओं ने पाला बदला है. पूर्व विधायक दिनेश अहिरवार और विदिशा से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश कटारे 12 फरवरी को भाजपा में शामिल हुए थे.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कल कहा था कि पार्टी के दरवाजे अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के लिए खुले हैं, जो पार्टी द्वारा अयोध्या के राम मंदिर के 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार करने से नाराज हैं.
उनके दिल में दर्द है तो स्वागत है : शर्मा
कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर शर्मा ने कहा, 'आज मैं आपको माहौल बता रहा हूं, हमने अपने दरवाजे खुले रखे हैं क्योंकि कांग्रेस में ऐसे लोग हैं जो महसूस करते हैं कि कांग्रेस भगवान राम का बहिष्कार करती है, भारत के हृदय में राम हैं. जब कांग्रेस उनका अपमान करती है तो ऐसे लोग भी हैं, जिन्हें इससे दुख होता है, जो परेशान होते हैं और उन्हें मौका मिलना चाहिए.''
शर्मा ने शुक्रवार को भोपाल में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ''आप जिनका नाम ले रहे हैं, अगर उनके दिल में दर्द है तो उनका भी स्वागत है.''
छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ने का किया था ऐलान
इस महीने की शुरुआत में मध्य प्रदेश से कांग्रेस के इकलौते लोकसभा सांसद नकुलनाथ ने खुद को छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार घोषित किया था. हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
नकुलनाथ ने एक सभा के दौरान कहा था, "इस बार भी मैं लोकसभा चुनाव में आपका उम्मीदवार बनूंगा. ऐसी अफवाहें चल रही हैं कि कमलनाथ या नकुलनाथ चुनाव लड़ेंगे, मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि कमलनाथ चुनाव नहीं लड़ेंगे, मैं लड़ूंगा."
कमलनाथ का गढ़ रहा है छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा लंबे समय से कमलनाथ का गढ़ रहा है. उन्होंने लगातार नौ बार इस सीट पर जीत दर्ज की थी. 2019 के चुनावों में राज्य की अन्य 28 सीटों पर भाजपा की जीत के बावजूद नकुलनाथ छिंदवाड़ा से जीत हासिल करने में कामयाब रहे थे.
ये भी पढ़ें :
* कमलनाथ का पत्ता कटा, अजय माकन को कर्नाटक से उतारा; कांग्रेस के अब तक 9 राज्यसभा उम्मीदवारों का ऐलान
* BJP में जाने की बात अफवाह, कोई किसी भी दल में शामिल होने के लिए स्वतंत्र : कमलनाथ
* कांग्रेस ने ओबीसी समुदाय के जीतू पटवारी को बनाया मध्य प्रदेश का नया अध्यक्ष
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं