प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता और कुछ अन्य लोगों ने आम आदमी पार्टी (आप) को 100 करोड़ रुपये का भुगतान करके दिल्ली आबकारी नीति में लाभ पाने के लिए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ “साजिश” रची थी. ईडी के इस दावे पर अब आप की प्रतिक्रिया आई है. आप ने आरोप लगाया है कि जांच का इस्तेमाल लोकसभा चुनाव से पहले केजरीवाल की छवि को खराब करने के लिए किया जा रहा है.
"ईडी के बयान में कोई नया तथ्य नहीं": AAP
आप ने एक बयान में कहा, "पहले भी कई मौकों पर ईडी ने इस तरह के बेहद झूठे और तुच्छ बयान जारी किए हैं, जिससे पता चलता है कि एक निष्पक्ष जांच एजेंसी होने के बजाय, यह भाजपा की राजनीतिक शाखा की तरह काम कर रही है."
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आप ने कहा कि एजेंसी के आरोप हर दिन "झूठ फैलाकर और मीडिया में सनसनी पैदा करके" केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया की छवि खराब करने का एक प्रयास है. आप ने कहा, "ईडी के बयान में कोई नया तथ्य या सबूत नहीं है. 500 से अधिक छापे मारने और हजारों गवाहों से पूछताछ करने के बावजूद उन्होंने इस मामले में एक भी रुपया या सबूत बरामद नहीं किया है."
दरअसल ईडी ने एक बयान में दावा किया कि जांच में पता चला है कि कविता ने अन्य लोगों के साथ मिलकर दिल्ली आबकारी नीति बनाने और लागू करने में लाभ पाने के लिए अरविंद केजरीवाल तथा मनीष सिसोदिया समेत ‘आप' के शीर्ष नेताओं के साथ साजिश रची.
एजेंसी ने कहा, 'लाभ के बदले में वह आप के नेताओं को 100 करोड़ रुपये देने में शामिल थीं.' बयान में कहा गया है कि दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के निर्माण और कार्यान्वयन में 'भ्रष्टाचार व साजिश' से, आप को थोक विक्रेताओं से रिश्वत के रूप में लगातार अवैध धन मिला.
इसमें आरोप लगाया गया है, 'कविता और उसके सहयोगियों को आप को अग्रिम भुगतान की गई अपराध की आय की वसूल करनी थी और इस पूरी साजिश से अपराध की आय/ मुनाफे को बढ़ाना था.'
एजेंसी ने पिछले सप्ताह कविता की हिरासत का अनुरोध करते हुए विशेष धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत को बताया था कि वह 'दिल्ली आबकारी नीति घोटाले की मुख्य साजिशकर्ता और लाभ हासिल करने वालों में से एक थीं.” कविता ने कहा था कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है. उन्होंने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार ईडी का 'इस्तेमाल' कर रही है.
तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी और विधान परिषद सदस्य कविता (46) को ईडी ने पिछले हफ्ते हैदराबाद स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था और वह 23 मार्च तक जांच एजेंसी की हिरासत में हैं.
देश भर में 245 स्थानों पर छापा मारा: ईडी
ईडी ने कहा कि उसने 2022 में मामला दर्ज होने के बाद से देश भर में 245 स्थानों पर छापा मारा है और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आप के नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और कुछ शराब कारोबारियों समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया है. ईडी ने इस मामले में अब तक कुल छह आरोप पत्र दायर किए हैं और 128 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं