विज्ञापन
This Article is From Oct 15, 2018

गुरुग्राम : इलाज के दौरान जज की पत्नी की मौत, बेटे की हालत नाजुक, रिमांड पर भेजा गया आरोपी

हमले में जज की पत्नी को दो गोलियां लगी थी. आरोपी गनमैन का मेडिकल कराया गया है और आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा.

गुरुग्राम : इलाज के दौरान जज की पत्नी की मौत, बेटे की हालत नाजुक, रिमांड पर भेजा गया आरोपी
घटना स्थल की तस्वीर
  • अभी तक मामला साफ नहीं
  • गनर ने क्यों मारी गोली
  • पुलिस कर रही है पूछताछ
नई दिल्ली: गुरुग्राम में जज की पत्नी और बेटे पर शनिवार को हुए हमले में उनकी पत्नी की मेदांता अस्पताल में देर रात इलाज़ के दौरान मौत हो गई है. जबकि बेटे की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है. हमले में जज की पत्नी को दो गोलियां लगी थी. आरोपी गनमैन का मेडिकल कराया गया है और आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा. वहीं पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि उसने इस घटना को क्यों अंजाम दिया है. आपको बता दें कि गुरुग्राम में जज की पत्नी और बेटे सरकारी गनमैन ने फायरिंग कर दी थी. खास बात है कि हमलावर गनमैन ने एडिशनल सेशंस जज को फोन कर खुद हमले की जानकारी दी. गोली मारने के बाद फरार हुए गनमैन को पुलिस ने फरीदाबाद-गुड़गांव रोड से गिरफ्तार कर लिया गया.  इस बीच गुड़ग्राम पुलिस ने मामले की त्वरित जांच के लिए डीसीपी की अगुवाई में एसआईटी गठित की है जिसमें उनके अलावा दो एसीपी और 4 इंस्पेक्टर शामिल हैं.

गुड़गांव में सरकारी गनर ने जज की पत्नी और बेटे को दिनदहाड़े मारी गोली

इस मामले में जांच की जिम्मेदारी संभाल रहीं उपायुक्त (पूर्व) सुलोचना गजराज ने बताया था कि दोनों को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी हालत नाजुक है. पुलिस ने कहा कि घटना करीब साढ़े तीन बजे की है जब अतिरिक्त न्यायाधीश कृष्णकांत की पत्नी ऋतु और बेटा ध्रुव आर्केडिया बाजार में खरीदारी के लिए गए थे. उनके साथ न्यायाधीश का सुरक्षा कर्मी महिपाल था. गजराज ने कहा, ‘‘ कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस को आर्केडिया बाजार के बाहर गोली चलने की सूचना दी. जब पुलिस दल पहुंचा तो उन्हें ऋतु और ध्रुव खून से लथपथ मिले.’’ अधिकारी के मुताबिक, ऋतु को सीने में गोली लगी थी. जबकि ध्रुव को सिर में गोली लगी है. उन्होंने बताया कि घायलों को मेदांता अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है गुड़गांव पुलिस के पीआरओ सुभाष बोकन ने पीटीआई भाषा को बताया कि महिपाल से यह जानने के लिए पूछताछ की जा रही है कि उसने गोली क्यों चलाई है.  वहीं इन सब के बीच पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया ,कोर्ट ने उसे हत्या का मकसद पता लगाने के लिए 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया, वहीं इस वारदात में जज की पत्नी की इलाज़ के दौरान मौत हो गयी जबकि बेटे की हालत बेहद नाजुक है.

यह भी पढ़ें: मेरठ में लूट का विरोध करने पर दिल्ली पुलिस के सिपाही की गोली मारकर हत्या 

गुरुग्राम पुलिस में कांस्टेबल के पर तैनात और गुरुग्राम के एडिशनल सेशन जज कृष्णकांत शर्मा के गनर 32 साल के महिपाल को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया ,पुलिस ने हत्या का मकसद करने के लिए 7 दिन की रिमांड मांगी, लेकिन कोर्ट ने उसे 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया,कोर्ट में आरोपी ने अपने वकील के सामने अपना जुर्म कबूल किया. गौरतलब है कि शनिवार शाम गुरुग्राम के आर्केडिया मार्किट में उस समय दहशत फैल गयी,जब महिपाल ने भरे बाजार में सैकड़ों लोगों के सामने बहस के बाद शॉपिंग करके लौटीं जज की पत्नी ऋतु को पहले पीटा फिर 2 गोलियां मार दीं, उसके बाद जज के बेटे को भी 3 गोली मार दीं,फिर जज के बेटे को शैतान और उसकी मां को शैतान की माँ कहकर चिल्लाने लगा,उसके बाद जज के बेटे को कार में डालने की कोशिश की,लेकिन जब सफल नहीं हो सका तो जज की कार लेकर भाग गया ,इस दौरान लोग वीडियो बनाते रहे और फिर ये वीडियो वायरल हो गए,भागने के बाद महिपाल ने जज को खुद ही फोन कर वारदात की जानकारी दी. 

गुरुग्राम में गनमैन ने जज की पत्नी-बेटे को मारी गोली, दोनों की हालत गंभीर​

पुलिस का कहना है कि आरोपी बार बार बयान बदल रहा है,अभी तक ये वारदात जज के परिवार के बुरे वर्ताव का नतीजा है या इसके पीछे कोई और वजह है ये अब तक साफ नहीं ,लेकिन ये साफ है कि आरोपी किसी मनोरोसे पीड़ित नहीं है,आरोपी महिपाल का परिवार मीडिया से बात न कर पाए इसके लिए उसके घर के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया गया है,उसकी माँ ने इतना ही कहा मैं दुखी हूं,बात नहीं कर सकती.    

इनपुट : भाषा

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Judge Wife And Shot By Gunman, Gurugram News, Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com