विज्ञापन

दिल्ली के सफदरजंग में जज ने की आत्महत्या, घर में पंखे से लटका मिला शव

Delhi Judge Suicide : जज अमन कुमार शर्मा का शव उनके घर के अंदर पंखे से लटका हुआ मिला. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया गया.

दिल्ली के सफदरजंग में जज ने की आत्महत्या, घर में पंखे से लटका मिला शव
  • दिल्ली के सफदरजंग इलाके में जज अमन कुमार शर्मा द्वारा आत्महत्या की घटना सामने आई है.
  • अमन कुमार शर्मा का शव उनके घर में पंखे से लटका हुआ पाया गया और पुलिस ने उसे कब्जे में लिया है.
  • शर्मा कड़कड़डूमा कोर्ट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पद पर कार्यरत थे.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

दिल्ली के सफदरजंग इलाके में एक जज द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान अमन कुमार शर्मा के रूप में हुई है, जो न्यायिक सेवा में तैनात थे. जज अमन कुमार शर्मा का शव उनके घर के अंदर पंखे से लटका हुआ मिला. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया गया. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है.

अमन कुमार शर्मा वर्तमान में दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के सचिव पद पर तैनात थे. 30 वर्षीय अमन कुमार शर्मा छत के पंखे से लटके हुए पाए गए और उनके परिजन ने पुलिस को सूचना दी. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस मामले में अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, अमन कुमार शर्मा ने 19 जून 2021 को दिल्ली न्यायिक सेवा में योगदान दिया था. उन्होंने पुणे स्थित सिम्बायोसिस लॉ स्कूल से पढ़ाई की और वर्ष 2018 में बीए एलएलबी की डिग्री हासिल की. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने आपराधिक और दीवानी मामलों से जुड़े कई मामलों की सुनवाई की. वह विभिन्न अदालतों में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट और न्यायाधीश के रूप में कार्यरत रहे. इसके बाद अक्टूबर 2025 में उन्होंने कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में उत्तर‑पूर्वी जिले के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के पूर्णकालिक सचिव के रूप में कार्यभार संभाला.

ये भी पढ़ें :  'हमने देखा बच्चा लिपटकर पड़ा था', जबलपुर हादसे की सबसे दर्दनाक तस्वीर के बारे में रेस्क्यू टीम ने क्या बताया


 

हेल्पलाइन
वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com
TISS iCall 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com