विज्ञापन

14वीं JPSC परीक्षा में 100 से ज्‍यादा अभ्यर्थियों को पैसे लेकर कराया गया पास, CID की पूछताछ बड़ा कबूलनामा

सूत्रों के अनुसार, अभय तिवारी ने सीआईडी को बताया है कि 14वीं JPSC परीक्षा में 100 से अधिक अभ्यर्थियों को  पैसे लेकर पास कराया गया, जबकि JPSC बैकलॉग परीक्षा में भी 50 से अधिक अभ्यर्थियों को पैसे लेकर पास कराया गया है.

14वीं JPSC परीक्षा में 100 से ज्‍यादा अभ्यर्थियों को पैसे लेकर कराया गया पास, CID की पूछताछ बड़ा कबूलनामा

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच सीआईडी की पूछताछ में एक और बड़ा कबूलनामा सामने आया है. जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, TDPL के पूर्व मार्केटिंग मैनेजर और मामले में गिरफ्तार अभय तिवारी ने पूछताछ के दौरान 14वीं JPSC परीक्षा और JPSC बैकलॉग परीक्षा में पैसे के बदले अभ्यर्थियों को पास कराने से जुड़ी जानकारी दी है.

सूत्रों के अनुसार, अभय तिवारी ने सीआईडी को बताया है कि 14वीं JPSC परीक्षा में 100 से अधिक अभ्यर्थियों को  पैसे लेकर पास कराया गया, जबकि JPSC बैकलॉग परीक्षा में भी 50 से अधिक अभ्यर्थियों को पैसे लेकर पास कराया गया है.

अभर त‍िवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी ल‍िया नाम

CID की पूछताछ में अभय तिवारी ने आईएएस अधिकारी मनीष रंजन का भी नाम लिया है. सूत्रों के मुताबिक, अभय ने जांच अधिकारियों को बताया कि TDPL से जुड़े रामवीर सिंह और सतपाल सिंह का मनीष रंजन के घर आना-जाना था. 14वीं JPSC में मनीष रंजन से जुड़े तीन अभ्यर्थियों की सेटिंग कराई गई थी. हालांकि, अभय तिवारी ने मनीष रंजन से जुड़े आरोप के संबंध में यह दावा नहीं किया कि उसने खुद किसी अभ्यर्थी की सेटिंग होते देखी थी. उसका बयान मुख्य रूप से TDPL से जुड़े लोगों की बातचीत और उनके जरिए मिली जानकारी से मिला था.

जांच में सही पाए गए दावे तो  बड़ा हो सकता है गड़बड़ी का दायरा

सूत्रों के अनुसार, सीआईडी को अब मनी ट्रेल, अभ्यर्थियों की पहचान, परीक्षा परिणाम और आरोपों से जुड़े अन्य साक्ष्यों की जांच करनी होगी. अभय तिवारी से पूछताछ में सामने आए ये दावे जांच में सही पाए जाते हैं, तो JPSC की भर्ती प्रक्रिया में कथित गड़बड़ी का दायरा काफी बड़ा हो सकता है. 14वीं JPSC और बैकलॉग परीक्षा में कथित तौर पर पैसे देकर पास कराने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 150 से अधिक बताए जाने से जांच एजेंसी के सामने अब यह पता लगाने की चुनौती होगी कि कथित लेनदेन किसके माध्यम से हुआ, पैसा किस तक पहुंचा और परीक्षा प्रक्रिया के किन स्तरों पर कथित तौर पर मदद की गई. फिलहाल, ये सभी दावे सीआईडी पूछताछ में जांच से जुड़े सूत्रों के हवाले से हैं. इन आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच पूरी होने और संबंधित साक्ष्यों के सामने आने के बाद ही हो सकेगी. 

यह भी पढ़ें- सरकारी नौकरी के साथ JPSC परीक्षा कराने वाली कंपनी में जॉब, अभय तिवारी के 'डबल रोल' ने खोली पोल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JPSC JSSC Exam, Jpsc Exam, Jharkhand Protest, Ranchi Protest, CID Investigation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com