विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2017

त्रिपुरा में कांस्टेबल ने कहासुनी होने पर पत्रकार की गोली मारकर हत्या की

आरके नगर क्षेत्र में टीएसआर के दूसरे बटालियन के मुख्यालय के अंदर दोपहर करीब दो बजे 48 साल के पत्रकार सुदीप दत्ता भौमिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

Also Read in
त्रिपुरा में कांस्टेबल ने कहासुनी होने पर पत्रकार की गोली मारकर हत्या की
सुदीप दत्ता भौमिक 'स्यादंन पत्रिका' के संवाददाता थे
अगरतला: त्रिपुरा में दो महीनों में किसी मीडियाकर्मी की दूसरी हत्या के मामले के तहत कथित रूप से त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) के एक कांस्टेबल ने कहासुनी होने पर एक बांग्ला अखबार के पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी. पश्चिमी त्रिपुरा पुलिस अधीक्षक अभिजीत सप्तर्षि ने कहा कि आरके नगर क्षेत्र में टीएसआर के दूसरे बटालियन के मुख्यालय के अंदर दोपहर करीब दो बजे 48 साल के पत्रकार सुदीप दत्ता भौमिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

यह भी पढ़ें : त्रिपुरा में पत्रकार शांतनु भौमिक की हत्या

उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पाया कि 'स्यादंन पत्रिका' के संवाददाता खून से लथपथ थे. उन्हें अगरतला के जीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया. एसपी ने कहा कि टीएसआर कांस्टेबल नंदू रयांग को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. अखबार के संपादक सुबल दे ने आरोप लगाया कि भौमिक की टीएसआर की दूसरी बटालियन के कमांडेंट तपन देब्बारमा ने मरवाया, क्योंकि उन्होंने अधिकारी की भ्रष्ट क्रियाकलापों के खिलाफ कई खबरें लिखी थीं.

VIDEO : आजाद आवाजों का कत्ल
उन्होंने देब्बारमा की तत्काल गिरफ्तारी और निलंबन की मांग की है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tripura, Journalist Killed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com