विज्ञापन

गुरुग्राम में त्रिपुरा की छात्रा से हैवानियत, लिव इन पार्टनर ने पीटा फिर प्राइवेट पार्ट जलाया, झकझोर देगी पूरी वारदात

मारपीट के दौरान आरोपी ने पीड़िता से कहा कि वह उसे इस हालत में छोड़ देगा कि वह न तो चल पाएगी और न ही कभी मां बन पाएगी. आरोपी ने इस पूरी बर्बरता और पीड़िता की नग्न अवस्था की वीडियो भी बना ली.

गुरुग्राम में त्रिपुरा की छात्रा से हैवानियत, लिव इन पार्टनर ने पीटा फिर प्राइवेट पार्ट जलाया, झकझोर देगी पूरी वारदात
  • हरियाणा के गुरुग्राम में त्रिपुरा की छात्रा को उसके ऑनलाइन दोस्त ने तीन दिन तक बंधक बनाकर यातनाएं दीं
  • आरोपी ने छात्रा की प्राइवेट पार्ट जला दी, हालत गंभीर होने पर पीड़िता को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया
  • छात्रा की मां ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से आरोपी को कड़ी सजा देने और न्याय दिलाने की गुहार लगाई है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गुरुग्राम:

हरियाणा के गुरुग्राम से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां त्रिपुरा से सपने लेकर पढ़ाई करने आई एक छात्रा को उसके ही ऑनलाइन दोस्त ने तीन दिनों तक हैवानियत भरी यातनाएं दीं. इतना ही नहीं लिव इन पार्टनर ने उसको बंधक बनाकर पीटा और फिर प्राइवेट पार्ट को जला दिया. पीड़िता का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज जारी है. अब पीड़िता की मां ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी को सख्त से सख्त सज़ा देने की मांग की है.

पीड़ित छात्रा की मां ने कहा कि मेरी बेटी पढ़ने के लिए त्रिपुरा से गुरुग्राम आई थी. उसने सपने देखे थे अपने भविष्य के लिए, लेकिन उसके साथ जो हुआ उसने हमारी ज़िंदगी तबाह कर दी है. मैं सरकार से हाथ जोड़कर विनती करती हूं कि मेरी बेटी को न्याय मिले और आरोपी को कड़ी सज़ा दी जाए.

Latest and Breaking News on NDTV

घटना गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना इलाके की है. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वो दिल्ली के नरेला का रहने वाला है. उसका नाम शिवम है और वो 19 साल का है. आरोपी अपने पार्टनर पर शक करता था. पुलिस के अनुसार दोनों की शादी की बात चल रही थी.

बताया जा रहा है कि पीड़ित छात्रा गुरुग्राम में बीएससी बायोटेक सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी. इसी दौरान उसकी दोस्ती दिल्ली के एक युवक से ऑनलाइन हुई. दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती गहरी होती चली गई. लेकिन इस दोस्ती के पीछे युवक की नीयत कुछ और ही थी. आरोप है कि युवक ने छात्रा को अपने पास बुलाकर उसे बंधक बना लिया और तीन दिनों तक उसके साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी.

पीड़ित छात्रा ने किसी तरह अपनी मां को फोन कर आपबीती सुनाई और कहा, "मां मुझे बचा लो, नहीं तो मैं मर जाऊँगी." बेटी की चीख सुनकर मां ने तुरंत त्रिपुरा से हरियाणा पुलिस को गुरुग्राम स्थित पीजी का पता दिया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया.

Latest and Breaking News on NDTV

पहले उसे गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाज़ुक होने के चलते उसे दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में रेफर किया गया. फिलहाल छात्रा आईसीयू में ज़िंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है. हरियाणा पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है.

एफआईआर कि मुताबिक, ​दोनों की मुलाकात सितंबर 2025 में एक ऑनलाइन डेटिंग ऐप के माध्यम से हुई थी. आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ पहली बार दिल्ली में शारीरिक संबंध बनाए. विश्वास बढ़ने पर दोनों गुरुग्राम के 'सेक्टर 33 ओवर होम्स सोसाइटी' और बाद में 'ग्लोबल हाइट' में साथ रहने लगे. जनवरी 2026 से आरोपी ने पीड़िता पर शक करना शुरू कर दिया और उसके साथ मारपीट करने लगा.

​13 फरवरी 2026 को आरोपी ने अपने नाम से सेक्टर 69 में एक पीजी (PG) लिया और पीड़िता को वहां रहने के लिए मजबूर किया. ​16 फरवरी 2026 को आरोपी ने पीड़िता को कमरे में बंद कर दिया और उसे मुक्कों, लातों व स्टील की बोतल से बुरी तरह पीटा. आरोपी ने पीड़िता के सिर को अलमारी से टकराया और उसके प्राइवेट पार्ट पर सैनिटाइजर डालकर आग लगा दी.
Latest and Breaking News on NDTV

मारपीट के दौरान आरोपी ने पीड़िता से कहा कि वह उसे इस हालत में छोड़ देगा कि वह न तो चल पाएगी और न ही कभी मां बन पाएगी. आरोपी ने इस पूरी बर्बरता और पीड़िता की नग्न अवस्था की वीडियो भी बनाई, ताकि वह किसी को बता ना सके. 18 फरवरी 2026 को पीड़िता ने मौका पाकर अपनी मां को फोन किया, जिसके बाद डायल 112 की मदद से पुलिस ने उसे सेक्टर 10 अस्पताल में भर्ती कराया.

​पीड़िता की हालत बेहद गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज और बयान दर्ज करने हेतु दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया. ​हरियाणा पुलिस ने 19 फरवरी 2026 को आरोपी शिवम के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया. आरोपी पर BNS (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 115(2), 118(1), 118(2), 127(2), 69 और 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

ये भी पढ़ें: गुरुग्राम: बॉयफ्रेंड ने लिव-इन पार्टनर को जानवरों की तरह पीटा, AIIMS में भर्ती; 6 महीने पहले ही मिले थे दोनों

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com