विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2022

झारखंड : गढ़वा में मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध मामला सामने आने पर अधिकारियों को चौकन्ना रहने के निर्देश

गढ़वा में सात वर्षीय बालिका में मंकीपॉक्स जैसे लक्षण दिखने के बाद प्रशासन चौकन्ना हो गया.  इस मामले में गढ़वा के सिविल सर्जन डॉ कमलेश कुमार ने बताया कि लड़की ने कहीं यात्रा नहीं की है.

झारखंड : गढ़वा में मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध मामला सामने आने पर अधिकारियों को चौकन्ना रहने के निर्देश
गढ़वा में मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध मामला सामने आने पर अधिकारियों को चौकन्ना रहने के निर्देश
गढ़वा:

 झारखंड के गढ़वा में ‘मंकीपॉक्स' का एक संदिग्ध मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं सभी उपायुक्तों को अस्पतालों में इस लक्षण के मरीजों के लिए अलग बेड की व्यवस्था करने और स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिये गये हैं.  झारखंड सरकार के विकास आयुक्त सह अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) अरुण कुमार सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि गढ़वा में ‘मंकीपॉक्स' का संदिग्ध मामला सामने आने के बाद पूरे राज्य में इस बीमारी को लेकर एलर्ट जारी कर दिया गया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं सभी उपायुक्तों को अस्पतालों में इस लक्षण के मरीजों के लिए अलग बेड की व्यवस्था करने और स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिये गये हैं. 

उन्होंने बताया कि आज गढ़वा में मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध मामले सामने आने के बाद ही पूरे राज्य में एलर्ट जारी किया गया और सभी चिकित्सा संस्थानों तथा जिला अस्पतालों को मंकीपॉक्स के संदिग्ध मरीजों को अलग रखने के लिए पांच-पांच बेड की अलग व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये. 

गढ़वा में सात वर्षीय बालिका में मंकीपॉक्स जैसे लक्षण दिखने के बाद प्रशासन चौकन्ना हो गया.  इस मामले में गढ़वा के सिविल सर्जन डॉ कमलेश कुमार ने बताया कि लड़की ने कहीं यात्रा नहीं की है. उन्होंने कहा कि यह किसी दवा की प्रतिक्रिया भी हो सकती है, उसके शरीर में जगह-जगह फोड़े जैसे हो गए हैं. 

ये भी पढ़ें:

ये भी देखें-बुधवार को सोनिया गांधी से ईडी ने की 3 घंटे तक पूछताछ

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com