झारखंड के दुमका जिले के कई स्कूलों में बच्चे कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं. जरमुंडी, दुमका और शिकारीपाड़ा प्रखंड के 39 छात्र और तीन शिक्षक कोरोना से संक्रमित (Corona News) मिले हैं. दुमका के मुख्य चिकित्साधिकारी बच्चा प्रसाद सिंह ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है, जब बड़ी संख्या में 11 से 18 वर्ष के 34 स्कूली बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए है. उन्होंने बताया कि जामा के अलावा जरमुंडी, दुमका और शिकारीपाड़ा प्रखंड के भी 6 से 14 आयुवर्ग के 5 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. जिन्हें मिलाकर एक दिन में 39 बच्चे जिले में कोरोना संक्रमित मिले हैं. इनमें से अधिकांश आरटीपीसीआर जांच में संक्रमित पाए गए हैं.
अन्य लोगों की भी की जाएगी जांच
इतनी संख्या में कोरोना के मामले मिलने के बाद सरकार ने इन विद्यालयों में अन्य लोगों की भी कोरोना जांच कराने के आदेश दिए हैं. वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई राज्य की सरकारों ने अपने यहां पर स्कूल और कॉलेजों को बंद करना का फैसला लिया है. यहां तक की परीक्षाएं तक रद्द कर दी गई हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ये भी पढ़ें- IIT गुवाहाटी में कोविड की चपेट में आए 60 लोग, परिसर कंटेनमेंट जोन घोषित
आपको बता दें कि हाल ही में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के परिवार के लोग भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे. मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन, उनके दोनों बेटे और साली समेत 15 लोगों को कोराना हुआ था.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं