विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2021

JEE Main Result: 44 उम्मीदवारों ने 100 परसेंटाइल हासिल किए

इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन का परिणाम घोषित कर दिया गया, 18 उम्मीदवारों को शीर्ष रैंक मिला

JEE Main Result: 44 उम्मीदवारों ने 100 परसेंटाइल हासिल किए
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली:

JEE Main Result: इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन का परिणाम मंगलवार की रात घोषित कर दिया गया, इसमें कुल 44 उम्मीदवारों ने 100 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं . वहीं 18 उम्मीदवारों को शीर्ष रैंक मिला है. शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने मंगलवार की रात में यह जानकारी दी.इस साल से संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE)-मेन साल में चार बार आयोजित की जा रही है ताकि छात्रों को अपने स्कोर में सुधार का मौका मिल सके. पहला चरण फरवरी में और दूसरा मार्च में आयोजित किया गया था.

अगले चरण की परीक्षाएं अप्रैल और मई में होनी थी, लेकिन देश में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए उन्हें स्थगित कर दिया गया था. 

तीसरा चरण 20-25 जुलाई तक आयोजित किया गया था जबकि चौथा चरण 26 अगस्त से दो सितंबर तक आयोजित किया गया था.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JEE Main Result, 44 Candidates 100 Percentile, Engineering Entrance Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com