JEE Main 2026 State Wise Toppers: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE Main) 2026 सेशन 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इसके साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी सामने आ गई है. इस बार एग्जाम में कुल 10,34,330 छात्रों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 26 कैंडिडेट्स ने 100 NTA स्कोर हासिल कर टॉप रैंकर्स में जगह बनाई है. इस साल का रिजल्ट एक बार फिर दिखाता है कि देशभर के छात्र इस कठिन परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं और कॉम्पीटीशन लगातार बढ़ता ही जा रहा है. आइए एक नजर डालते हैं, उन कैंडिडेट्स और उनके राज्य पर, जिन्होंने इस एग्जाम में परफेक्ट पर्सेंटाइल हासिल की है.
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का शानदार प्रदर्शन
इस साल टॉपर्स की लिस्ट में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का दबदबा रहा. आंध्र प्रदेश से जिन छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया, उनमें शामिल हैं -
- जोनला रोशन मणिदीप रेड्डी
- नरेंद्र बाबू गारी महिथ
- थुंगा दुर्गा सुप्रभात
- पसाला मोहिथ
- बिज्जम वेंकट चंद्र शेखर रेड्डी
इस दौरान तेलंगाना से भी 5 छात्रों ने परफेक्ट स्कोर हासिल किया, जिनमें मन्था शिवा कामेश, दोरणाला भवितेश रेड्डी, साई रिथ्विक रेड्डी वेंकट रेड्डी वल्ला, विवान शरद महेश्वरी और रिशी प्रेमनाथ शामिल हैं.
दिल्ली और राजस्थान का प्रदर्शन
दिल्ली (NCT) से श्रेयस मिश्रा, आदित्य गुप्ता और अथर्व पंजाबी ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया. जबकि राजस्थान से भी कई टॉपर्स सामने आए, जिनमें कबीर छिल्लर, अर्णव गौतम, यशवर्धन और चिरंजीव कर शामिल हैं.
दूसरे राज्यों के टॉपर्स
इस लिस्ट में कई दूसरे राज्यों के छात्र भी शामिल हैं -
- आरुष सिंगल (चंडीगढ़)
- सिद्धार्थ श्रीकांत अथले और माधव विराडिया (महाराष्ट्र)
- अर्णव गांधी और अनय जैन (हरियाणा)
- थम्मिना गिरिश (तमिलनाडु)
- शुभम कुमार (बिहार)
- भुवेश पात्रा (ओडिशा)
अब आगे क्या?
इस रिजल्ट के बाद सफल कैंडिडेट्स अब अगले स्टेप की ओर बढ़ेंगे. इसमें JEE Advanced शामिल है, जो देश के प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेजों जैसे IIT में एडमिशन का रास्ता खोलता है.
JEE स्कोर तय नहीं कर सकता है आपकी कीमत, ये पांच शानदार करियर ऑप्शन चुन सकते हैं आप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं