विज्ञापन

JEE Main 2026 Paper 2 Result: आर्किटेक्चर और प्लानिंग के नतीजे घोषित, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड

JEE Main 2026 पेपर 2 का रिजल्ट घोषित. B.Arch और B.Planning के छात्र यहां स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस से अपना स्कोरकार्ड चेक करें और डाउनलोड करें.

JEE Main 2026 Paper 2 Result: आर्किटेक्चर और प्लानिंग के नतीजे घोषित, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड
 आपका नाम, रोल नंबर, सेक्शन-वाइज मार्क्स, कुल NTA स्कोर और क्वालिफाइंग स्टेटस. 

JEE Main 2026 Paper 2 Result : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने  JEE Main 2026 Paper 2 (B.Arch और B.Planning) के परिणाम घोषित कर दिए हैं. अगर आपने भी यह परीक्षा दी है, तो अब आप अपनी रिजल्ट देख सकते हैं. 

अपना रिजल्ट कैसे चेक करें? 
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर 'JEE Main 2026 Paper 2 Result' के लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करें.
  • सुरक्षा पिन (Security Pin) भरकर सबमिट करें.
  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर होगा, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें.

स्कोरकार्ड में क्या देखें?

 आपका नाम, रोल नंबर, सेक्शन-वाइज मार्क्स, कुल NTA स्कोर और क्वालिफाइंग स्टेटस. 

क्यों खास है पेपर 2?

JEE Main का पेपर 2 उन छात्रों के लिए होता है जो देश के प्रतिष्ठित संस्थानों (जैसे NIT और SPA) से बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (B.Arch) और बैचलर ऑफ प्लानिंग (B.Plan) करना चाहते हैं. जहां पेपर 1 इंजीनियरिंग के लिए है, वहीं पेपर 2 आपकी रचनात्मकता और ड्राइंग स्किल्स की कसौटी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com