लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी दलों की तरफ से तैयारी जारी है. पक्ष और विपक्ष की तरफ से अपने गठबंधन को मजबूत किया जा रहा है. इस बीच उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) को एक और गठबंधन सहयोगी मिल गया. राष्ट्रीय लोकदल शनिवार को औपचारिक रूप से NDA गठबंधन में शामिल हो गया. पार्टी नेता जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) ने शनिवार को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की.
अमित शाह ने ट्वीट कर जयंत चौधरी का किया स्वागत
जयंत चौधरी से मुलाकात के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा कि राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी
जी का एनडीए परिवार में स्वागत करता हूं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों में विश्वास प्रकट करते हुए उनके एनडीए में आने से किसान, गरीब और वंचित वर्ग के उत्थान के हमारे संकल्प को और बल मिलेगा. आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए 400 पार कर अमृत काल में विकसित भारत के निर्माण के लिए कटिबद्ध है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष श्री @jayantrld जी का एनडीए परिवार में स्वागत करता हूँ।
— Amit Shah (@AmitShah) March 2, 2024
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की नीतियों में विश्वास प्रकट करते हुए उनके एनडीए में आने से किसान, गरीब और वंचित वर्ग के उत्थान के हमारे संकल्प को और बल मिलेगा।
आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए… pic.twitter.com/o6rjkiWId6
जयंत चौधरी के साथ मुलाकात के बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि आज माननीय गृहमंत्री अमित शाह जी की उपस्थिति में के अध्यक्ष जयंत चौधरी जी से मुलाकात हुई. मैं उनके एनडीए परिवार में शामिल होने के निर्णय का हृदय से स्वागत करता हूं. आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत की यात्रा और उत्तर प्रदेश के विकास में आप महत्वपूर्ण योगदान करेंगे.
आज माननीय गृहमंत्री श्री @amitshah जी की उपस्थिति में @RLDparty के अध्यक्ष @jayantrld जी से मुलाक़ात हुई। मैं उनके एनडीए परिवार में शामिल होने के निर्णय का हृदय से स्वागत करता हूँ। आदरणीय @narendramodi जी के नेतृत्व में विकसित भारत की यात्रा और उत्तर प्रदेश के विकास में आप… pic.twitter.com/3cJtQ9sS03
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) March 2, 2024
जेपी नड्डा के एक्स पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए जयंत चौधरी ने लिखा कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकास और गरीब कल्याण का समांतर साक्षी बन रहा है! अमित शाह और नरेंद्र मोदी जी से भेंट कर NDA में शामिल होने का निर्णय लिया गया है. विकसित भारत के संकल्प और अबकी बार 400 पार के नारे को पूरा करने के लिए NDA तैयार है!
श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भारत विकास और गरीब कल्याण का समांतर साक्षी बन रहा है!
— Jayant Singh (@jayantrld) March 2, 2024
श्री @AmitShah जी और श्री @JPNadda जी से भेंट कर #NDA में शामिल होने का निर्णय लिया।
विकसित भारत के संकल्प और अबकी बार 400 पार के नारे को पूरा करने के लिए NDA तैयार है! https://t.co/VJZI0GcZM0
विधायकों से बातचीत के बाद लिया गया निर्णय
गौरतलब है कि रालोद प्रमुख ने सोमवार को कहा था कि उनके दादा चौधरी चरण सिंह को ‘भारत रत्न' देने की घोषणा के बाद उनकी पार्टी के विधायकों और कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श के बाद एनडीए के साथ जाने का फैसला किया गया. ये पूछे जाने पर कि क्या पार्टी के विधायक रालोद के राजग में शामिल होने से नाराज हैं, उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई ये खबर दे रहा रहा है, तो मुझे नहीं लगता कि उन्होंने विधायकों से बात की है. मैंने विधायकों और कार्यकर्ताओं से बात की और उसके बाद कोई निर्णय लिया.''
आरएलडी को दो लोकसभा सीट और एक राज्यसभा सीट देने पर चर्चा
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आरएलडी की जाटों और किसानों के बीच अच्छी पैठ है. चर्चा है कि बीजेपी के साथ गठबंधन में उसे बागपत और बिजनौर दो लोकसभा सीट और एक राज्यसभा सीट दी जाएगी. साथ ही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल और केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सीटों की भी चर्चा हुई, लेकिन इन मांगों की स्थिति अभी तक स्पष्ट नहीं है.खबर आयी थी कि यूपी के पश्चिमी क्षेत्र में राज्य की 80 सीटों में से 29 सीटें हैं, जिनमें से पिछले महीने अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के साथ आरएलडी का सात सीटों पर समझौता हुआ था.
ये भी पढ़ें-:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं