विज्ञापन
7 years ago
नई दिल्ली:

कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. कोरोना वायरस की चपेट में आकर देश में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि COVID-19 संक्रमितों की संख्या 400 से पार हो गई है. रविवार को गुजरात, बिहार और महाराष्ट्र में 1-1 पीड़ितों की मौत हो गई. आज देश में 81 नए मामले सामने आए हैं. कोरोना वायरस संकट के चलते केंद्र सरकार ने कई बड़े फ़ैसले लिए हैं. सभी राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ बैठक के बाद केंद्र सरकार ने देश के उन सभी 75 ज़िलों को लॉकडाउन करने का फ़ैसला किया है, जहां कोरोना वायरस के केस सामने आए हैं. इसके अलावा 31 मार्च तक देश में सभी यात्री रेलगाड़ियों को भी बंद रखने का फैसला लिया गया है. इस सिलसिले में रेलवे बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. सिर्फ मालगाड़ियां इस दौरान चलेंगी. साथ ही मुंबई की लोकल सेवा के साथ-साथ दिल्ली, मुबंई, कोलकाता समेत सभी मेट्रो सेवाएं को भी 31 तक बंद रखने का फैसला लिया गया है.


Here are the Latest Updates on Coronavirus developments

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Janta Curfew Live Updates, PM Narendra Modi, Coronavirus, Covid 19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com