जम्मू कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर में हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी के भाई ने अपने घर पर राष्ट्रध्वज फहराया. रईस अहमद ने अपने घर के पहले तल के बरामदे से तिरंगा लहराया. उसका भाई जावेद अहमद 2009 में आतंकवादी संगठन में शामिल हो गया था. रईस ने कहा, "मैंने अपनी मर्जी से तिरंगा लहराया. मुझ पर किसी का कोई दबाव नहीं था. यह मेरे देश का झंडा है, जो हमें सब कुछ देता है. मेरे भाई ने गलती की. मैं उसे कहना चाहता हूं कि यदि वह जिंदा है तो वह हमारे राष्ट्रध्वज के नीचे लौट आये.''
सन 2019 में संविधान का अनुच्छेद 370 निरस्त किए जाने से पहले उत्तरी कश्मीर का सोपोर तीन दशक से अधिक समय तक आतंकवादियों एवं अलगाववादियों का गढ़ रहा था.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सैयद अली शाह गिलानी, अब्दुल गनी भट और संसद हमले के अभियुक्त मोहम्मद अफजल गुरू समेत कई प्रमुख अलगाववादी नेताओं का संबंध इसी क्षेत्र से रहा है.
बता दें कि देश का 77वां स्वतंत्रता दिवस मंगलवार को देशभर में समारोहपूर्वक मनाया जाएगा. लाल किले पर होने वाले मुख्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरंगा फहराएंगे. साथ ही इस मौके पर पीएम मोदी राष्ट्र को संबोधित भी करेंगे.
ये भी पढ़ें :
* "सबसे ऊंचा रेलवे का ब्रिज, 53 बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट...": अनुच्छेद 370 हटने के बाद कुछ यूं बदली कश्मीर की तस्वीर
* सुरक्षाबलों ने पुंछ में घुसपैठ कर रहे हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी को मार गिराया
* जम्मू-कश्मीर के नौशेरा में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर.. भारी मात्रा में हथियार बरामद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं