विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2016

जम्मू-कश्मीर सरकार ने सांबा में गोवंश की ढुलाई पर प्रतिबंध लगाया

Also Read in
जम्मू-कश्मीर सरकार ने सांबा में गोवंश की ढुलाई पर प्रतिबंध लगाया
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर...
जम्मू: जम्मू-कश्मीर की सरकार ने सांबा जिले में गोवंश की ढुलाई पर प्रतिबंध लगा दिया है.

एक प्रवक्ता ने बताया कि सांबा की जिला मजिस्ट्रेट शीतल नंदा ने आदेश दिया है कि गाय, बैल, सांड जैसे किसी भी गोवंश पशु को ढुलाई द्वारा सांबा से अन्य जिलों में नहीं ले जाया जाएगा. जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश में कहा कि जिला मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति से गोवंश की ढुलाई की जा सकती है.

यह ओदश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और यह दो महीनों तक लागू रहेगा.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जम्मू-कश्मीर, गोवंश, सांबा क्षेत्र, जम्मू-कश्मीर सरकार, Jammu Kashmir, Cow, Samba Sector, Jammu-Kashmir, Govansh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com