जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ पर आतंकी हमला (प्रतीकात्मक फोटो)
- जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रहे हैं आतंकी हमले
- सुरक्षाबलों के शिविर को बनाया जा रहा है निशाना
- घुसपैठ की कोशिश में लगे हैं आतंकी
श्रीनगर:
जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से घुसपैठ और फायरिंग की घटनाएं लगातार जारी हैं. बीती रात भी दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा ज़िले के त्राल में आतंकियों ने सीआरपीएफ़ कैंप पर हमला कर दिया, जिसमें सीआरपीएफ के दो जवान घायल हुए हैं. आतंकियों ने यूबीजीएल यानी अंडर बैरेल ग्रेनेड से हमला किया. फिलहाल आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है. पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया जा रहा है कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके के मुख्य शहर में सीआरपीएफ की 180 बटालियन के शिविर बने हैं. सोमवार रात आतंकियों ने शिविर पर ग्रेनेड से हमला किया.
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक श्रीनगर के सराफ कदल इलाके में सीआरपीएफ कैंप पर रविवार रात आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था. इस हमले में सीआरपीएफ के एक सब इंस्पेक्टर और तीन पुलिसकर्मियों समेत चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे.
इसके अलावा शोपियां में भी पुलिस स्टेशन के सुरक्षाकर्मियों पर आतंकियों ने फायरिंग की थी. पुलिस ने जब सर्च अभियान शुरू किया तो वे वहां से भाग गए.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Jammu Kashmir, Attack On CRPF Camp, Tral, जम्मू-कश्मीर, त्राल, सीआरपीएफ कैंप