विज्ञापन
This Article is From Sep 08, 2025

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़, एक आतंकी ढेर

आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. इस दौरान जब आतंकियों ने देखा कि उनकी घेराबंदी हो गई है, तो उन्‍होंने गोलीबारी शुरू कर दी.

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
जम्‍मू कश्‍मीर के कुलगाम में एनकाउंटर
  • जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है.
  • आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने पर गुडार वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था.
  • आतंकवादियों ने घेराबंदी महसूस कर गोलीबारी शुरू की जिससे सर्च ऑपरेशन एनकाउंटर में बदल गया है.
कुलगाम:

Kulgam Encounter : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो रही है. पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. इस दौरान जब आतंकियों ने देखा कि उनकी घेराबंदी हो गई है, तो उन्‍होंने गोलीबारी शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि दोनों ओर से गोलियां चल रही हैं. हालांकि, कितने लोग यहां मौजूद इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. 

कुलगाम एनकाउंटर में एक आतंकी मारा गया है. इस दौरान सेना का एक जेसीओ भी घायल हो गया है. सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ अभी तक जारी है. दो से तीन आतंकियों के घिरे होने की आशंका है. एनकाउंटर सुबह 8 बजे शुरू हुआ है.  

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने गुडार वन क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया. उन्होंने बताया कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों के ठिकानों पर गोलीबारी शुरू करने के बाद सर्च ऑपरेशन, एनकाउंटर में बदल गया.


जम्मू-कश्मीर में 22 ठिकानों पर छापे

इधर, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने सोमवार को पांच राज्यों और जम्मू-कश्मीर में 22 ठिकानों पर छापे मारे. अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई एक आतंकी साजिश से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में की जा रही है. उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर में बारामूला, कुलगाम, अनंतनाग और पुलवामा जिलों में तलाशी जारी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir Encounter, Kulgam Encounter, Terrorist In Kulgam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com