जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने पर गुडार वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. आतंकवादियों ने घेराबंदी महसूस कर गोलीबारी शुरू की जिससे सर्च ऑपरेशन एनकाउंटर में बदल गया है.