विज्ञापन

हिमंत बिस्वा सरमा के गढ़ में कांग्रेस ने उतारा युवा चेहरा, पहले ही चुनाव में मुख्यमंत्री को टक्कर देगी बिदिशा नियोग

जलुकबारी असम की सबसे अहम सीटों में से एक है. इस सीट पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के सामने कांग्रेस उम्मीदवार बिदिशा नेग पहली बार चुनाव लड़ रही है. पढ़िए ज्योतिष्मान शर्मा की रिपोर्ट.

हिमंत बिस्वा सरमा के गढ़ में कांग्रेस ने उतारा युवा चेहरा, पहले ही चुनाव में मुख्यमंत्री को टक्कर देगी बिदिशा नियोग
बिदिशा नियोग और हिमंत बिस्वा सरमा

असम विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल 2026 के लिए सरगर्मी तेज हो गई है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का गढ़ माना जाने वाला जलुकबारी विधानसभा क्षेत्र एक बार फिर राजनीतिक हॉटस्पॉट बन गया है. साल 2001 से हिमंत बिस्वा सरमा यहां से लगातार जीतते आ रहे हैं. 2023 परिसीमन के बाद भी यह सीट उनके कब्जे में है. यहां 2 लाख 10 हजार 624 मतदाता और 247 पॉलिंग स्टेशन हैं. कांग्रेस में करीब एक साल पहले शामिल हुई बिदिशा नियोग पहली बार चुनाव लड़ रही हैं. सीएम के सामने एक नई युवा नेता के तौर पर मैदान में उतरी बिदिशा घर-घर जाकर प्रचार कर रही है. बिदिशा छोटी-छोटी सभाओं और चौपालों में वोटर्स से सीधा संवाद कर रही हैं.

"हम शांतिपूर्ण जीवन जीना चाहते हैं"

बिदिशा नियोग ने कहा, “चौपाल से शीर्ष तक, यही असमिया लोगों की यात्रा है. मैं गौरव गोगोई के सपने ‘बड़ असोम' (ग्रेटर असम) को साकार करना चाहती हूं, जहां नफरत और विभाजन न हो.” उन्होंने आगे कहा, “असमिया लोग जाति, धर्म या समुदाय से ऊपर उठकर भाई-बहन की तरह शांतिपूर्ण जीवन जीना चाहते हैं. लेकिन आज वह माहौल गायब है, हम उसे बहाल करेंगे.”

राहुल गांधी के 'डरना मत' नारे का किया जिक्र

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, “नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है.” सीएम पर सीधा हमला करते हुए बिदिशा ने कहा, “जो डर गया, वो हार गया. राहुल गांधी कहते हैं ‘डरना मत'. मैं हिमंत बिस्वा सरमा से लड़ने से नहीं डरती. हम कनकलता बरुआ जैसी बहादुर धरती की बेटियां हैं, हम लड़ेंगे.”

सीएम बोले- मेरे कार्यकर्ता मेरे लिए प्रचार कर रहे

इस मामले पर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “मुझे भी नहीं पता विपक्ष ने जलुकबारी से किसे उतारा है. मेरे कार्यकर्ता क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं. पिछली बार 74 फीसदी वोट मिले थे, इस बार 85-90 प्रतिशत की उम्मीद है.” साथ ही बीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरमा की योजनाओं का फायदा लोगों तक पहुंच रहा है. औरुनोदई योजना के तहत महिलाओं को 1250 रुपये मिल रहे हैं. सड़क से लेकर रोजगार तक विकास दिख रहा है.

यह भी पढ़ेंः बंगाल के 10 सबसे अमीर और गरीब विधायक, अमीरों की लिस्ट में TMC के 9 MLA, गरीबों की लिस्ट में BJP के 6

लेखक के बारे में
img
गौरव कुमार द्विवेदी
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jalukbari Assam Election 2026, Himanta Biswa Sarma Vs Bidisha Neog, Congress Candidate Jalukbari, Assam Assembly Polls 2026, Bidisha Neog Challenge CM Himanta, Assam News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com