विज्ञापन
This Article is From Jan 22, 2024

अमेरिका में भी गूंज रहा है 'जय श्री राम', अयोध्या में रामलला के आने की खुशी में गाए जा रहे हैं राम भजन

इस खुशी में तमाम भक्तगण भजन गाकर स्वागत कर रहे हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि राम जन्मभूमि के गर्भगृह में दोपहर 12.05 बजे से 12.55 तक प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा. पीएम मोदी इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान होंगे. वहीं 8 हजार से ज्यादा खास मेहमान इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे. 

अमेरिका में भी गूंज रहा है 'जय श्री राम', अयोध्या में रामलला के आने की खुशी में गाए जा रहे हैं राम भजन
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे भक्त राम की भक्ति में मग्न हो रहे हैं.

रामलला आज अपने अस्थायी टेंट से निकलकर स्थायी मंदिर में विराजमान होने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. देखा जाए तो पूरे देश के लिए गौरव की बात है. आज पूरे देश और दुनिया में रामलला के स्वागत में मंदिरों में पूजा-पाठ और कीर्तन कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो भी देखने को मिल रहे हैं. अभी हाल ही में अमेरिका से एक वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है. संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रवासी भारतीयों ने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले मिनेसोटा के हिंदू मंदिर में राम भजन गाए.

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे भक्त राम की भक्ति में मग्न हो रहे हैं. भजन गाकर श्री राम का स्वागत कर रहे हैं. वैसे तो रामलला की मूर्ति दो दिन पहले ही गर्भगृह में विराजमान कर दी गई, लेकिन अब तक प्राण-प्रतिष्ठा नहीं हुई है. पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में आज भगवान राम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा (Ayodhya Ram Temple Pran Pratishtha Ceremony) आज होने जा रही है.

इस खुशी में तमाम भक्तगण भजन गाकर स्वागत कर रहे हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि राम जन्मभूमि के गर्भगृह में दोपहर 12.05 बजे से 12.55 तक प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा. पीएम मोदी इस कार्यक्रम के मुख्य यजमान होंगे. वहीं 8 हजार से ज्यादा खास मेहमान इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे. 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Lalla 51-inch Idol, Pran Prathistha Of Ram Temple At Ayodhya, USA People Singing Ram Bhajan, USA Hindu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com