कोलकाता स्थित जादवपुर यूनिवर्सिटी (Jadavpur University) के प्रथम वर्ष के एक छात्र की हॉस्टल के दूसरे फ्लोर की बालकनी से कथित तौर पर गिरकर मौत हो गई. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मृतक छात्र स्वप्नदीप कुंडू बंगाली (ऑनर्स) विषय में स्नातक की पढ़ाई कर रहा था. वह नादिया जिले में हंसखाली के बगुला का रहने वाला था.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजकर 45 मिनट पर ए2 छात्रावास की इमारत से कथित तौर पर गिर गया. उसे (छात्र) काफी चोटें आईं और उपचार के लिए केपीसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. जहां सुबह चार बजकर 30 मिनट पर उसने दम तोड़ दिया.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल और जादवपुर यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति सीवी आनंद बोस ने छात्रावास का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने स्वप्नदीप के पिता को आश्वासन दिया कि उनके बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
बताया जा रहा है कि प्रथम वर्ष की कक्षाएं दो दिन पहले ही शुरू हुई थीं. इस बीच प्रथम वर्ष के एक अन्य छात्र ने आरोप लगाया कि सीनियर द्वारा रैगिंग के चलते उसके दोस्त की मौत हुई है. जबकि शुरुआती जांच से पता चला है कि छात्र को हॉस्टल के कुछ सीनियर द्वारा कथित तौर पर धमकाया गया था.
पुलिस अधिकारी ने कहा कि मृतक छात्र ने बुधवार को लगभग 9 बजे अपनी मां को फोन किया और वह किसी बात को लेकर डरा हुआ था. इसके बाद में उसका फोन बंद हो गया. हम यह पता लगाने के लिए उसकी कॉल लिस्ट देख रहे हैं कि उसने उसके बाद किसी और से बात की थी या नहीं. पुलिस ने छात्र के रूममेट्स के मोबाइल फोन की जांच की है. फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं