विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2019

वर्जिनिटी की तुलना 'सीलबंद बोतल' से करने वाले प्रोफेसर ने छात्रा से कहा था: बढ़िया है तुम्‍हारा फिगर, पुरुष करेंगे पसंद

प्रोफेसर ने लिखा था, 'कुंवारी लड़कियां सीलबंद बोतल या सीलबंद पैकेट की तरह होती हैं. क्या कोई भी बिस्कुट के ऐसे पैकेट या फिर कोल्ड ड्रिंक खरीदना पसंद करेगा जिसकी सील टूटी हुई हो.'

वर्जिनिटी की तुलना 'सीलबंद बोतल' से करने वाले प्रोफेसर ने छात्रा से कहा था: बढ़िया है तुम्‍हारा फिगर, पुरुष करेंगे पसंद
यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल रिलेशन पढ़ाने वाले प्रोफेसर कनक सरकार.
  • प्रोफेसर ने लिखी थी फेसबुक पर पोस्ट
  • बवाल हुआ तो हटा दी थी पोस्ट
  • मानवाधिकार आयोग ने कार्रवाई की मांग की
नई दिल्ली:

पश्चिम बंगाल की जाधवपुर यूनिवर्सिटी (Jadavpur University) के प्रोफेसर कनक सरकार (Kanak Sarkar) ने कुंवारी लड़कियों की तुलना 'सीलबंद बोतल' या 'पैकेट' से की थी. इसके बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने राज्य पुलिस से इस मामले की जांच करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी. प्रोफेसर ने फेसबुक पर 'कुंवारी दुल्हन-क्यों नहीं?' शीर्षक से एक पोस्ट (FB Post) लिखी थी, जिसके बाद बवाल खड़ा हो गया. अब यूनिवर्सिटी की एक छात्रा सामने आई है. अदरिजा चटर्जी नाम की एक यूजर ने फेसबुक पर जाधवपुर यूनिवर्सिटी की छात्रा के हवाले से लिखा है प्रोफेसर की हरकत के बारे में लिखा है. पोस्ट में लिखा है कि एक प्रेजेंटेशन के दौरान प्रोफेसर ने छात्रा को बीच में रोकर उनके फिगर पर टिप्पणी की थी.

पोस्ट में लिखा है, 'मैं एक दिन क्लास में प्रेजेंटेशन दे रही थी और तभी इस आदमी (कनक सरकार) ने मुझे बीच में रोका. मुझे लगा कि शायद वो मुझसे कोई सवाल करना चाहते हैं. उन्होंने मुझसे कहा कि तुम्हारा 'फिगर' एक मॉडल की तरह है तो क्या मैं बड़ी होकर मॉडल बनना चाहती हूं? उन्होंने मुझसे यह भी पूछा कि क्या मेरे बहुत सारे पुरुष दोस्त हैं? क्योंकि उनके मुताबिक मैं वह हूं, जिसका 'आनंद' पुरुष उठाते हैं. मेरे हेड ऑफ डिपार्टमेंट ने उस पल 52 छात्रों की क्लास के सामने मुझे कुछ भी नहीं समझा. मुझे समझ नहीं आता है कि आखिर हम ऐसे प्रोफेसरों को काम करने की इजाजत ही कैसे देते हैं?

प्रोफेसर ने कुंवारी लड़कियों को बताया 'सीलबंद बोतल', मचा बवाल, महिला आयोग ने की कार्रवाई की मांग

हालांकि, प्रोफेसर ने 'सीलबंद बोतल' वाली पोस्ट पर बवाल खड़ा होने के बाद उसे डिलिट कर दिया था, लेकिन वह इस पोस्ट को लेकर अपना बचाव करते रहे कि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 'सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की आजादी' दी है. यूनिवर्सिटी में इंटरनेशनल रिलेशन पढ़ाने वाले प्रोफेसर कनक सरकार (Kanak Sarkar) ने पोस्ट में लिखा था, 'कुंवारी लड़कियां सीलबंद बोतल या सीलबंद पैकेट की तरह होती हैं. क्या कोई भी बिस्कुट के ऐसे पैकेट या फिर कोल्ड ड्रिंक खरीदना पसंद करेगा जिसकी सील टूटी हुई हो. अधिकत्तर लड़कों के लिए वर्जिन पत्नी परी की तरह होती हैं.'

v20i762o

8वीं की छात्रा ने होस्टल में दिया बच्ची को जन्म तो निकाल दिया बाहर, बेटी के साथ जंगल में लेनी पड़ी शरण

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी को प्रोफेसर के ‘महिला विरोधी' बयान की जांच करने और उचित कार्रवाई करने के लिए कहा है. एनसीडब्ल्यू ने प्रोफेसर के इस ‘चौंका देने वाले महिला विरोधी बयान' पर स्वत: संज्ञान लिया और पश्चिम बंगाल के डीजीपी को मामले की जांच करने और उचित कार्रवाई करने के लिए कहा. उन्होंने डीजीपी को आयोग को इस संबंध में अवगत कराने के लिए भी कहा. इसके साथ ही न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक महिला आयोग की टीम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर से मुलाकात करेगी.

चेन्नई: हॉस्टल की लिफ्ट में छात्रा के सामने कर्मचारी ने की 'गंदी हरकत', वार्डन ने ड्रेस को बताई वजह

प्रोफेसर ने फेसबुक पर सफाई देते हुए वह उसकी व्यक्तिगत पोस्ट थी और उसने अभिव्यक्ति की आजादी का जिक्र किया. उसने लिखा, 'मैंने किसी भी इंसान, व्यक्ति या किसी के खिलाफ बिना किसी सबूत या किसी संदर्भ के कुछ भी नहीं लिखा है. मैं सोशल रिसर्च कर रहा हूं और समाज की भलाई की के लिए लिख रहा हूं.'

आप वर्जिन हैं? क्या आपकी कई बीवियां हैं?... मंत्री मंगल पांडे ने दिया यह हैरतअंगेज जवाब

VIDEO- शिक्षक ने किया छात्रा का यौन उत्पीड़न, अभिभावकों का फूटा गुस्सा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jadavpur University, Kanak Sarkar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com