विज्ञापन

जब क्रूज में भरने लगा पानी, तो कर्मचारी बांटने लगे लाइफ जैकेट; डरा रहा है जबलपुर हादसे का यह VIDEO

Cruise Accident New Video : कई यात्री क्रूज में बैठे हुए हैं और पानी तेजी से भर चुका है. कुछ ही पलों में माहौल पूरी तरह अफरातफरी में बदल जाता है. क्रूज के कर्मचारी घबराहट के बीच लाइफ जैकेट के बंडल खोलते हुए नजर आते हैं.

जब क्रूज में भरने लगा पानी, तो कर्मचारी बांटने लगे लाइफ जैकेट; डरा रहा है जबलपुर हादसे का यह VIDEO
  • जबलपुर के बरगी डैम क्रूज हादसे का नया वीडियो सामने आया है जो सिस्टम की गंभीर खामियों को उजागर करता है.
  • वीडियो में क्रूज में तेजी से पानी भरने और यात्रियों की घबराहट तथा अफरातफरी साफ दिखाई दे रही है.
  • सरकार ने क्रूज हादसे में लापरवाही बरतने वाले पायलट, हेल्पर और टिकट काउंटर इंचार्ज को तुरंत बर्खास्त किया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

जबलपुर के बरगी डैम हादसे को लेकर एक नया वीडियो सामने आया है, जो बेहद डरावना है और सिस्टम की गंभीर खामियों को उजागर करता है. यह वीडियो उस समय का है जब क्रूज के अंदर अचानक पानी भरने लगा था. वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसे के दौरान हालात कितने भयावह हो गए थे.

वीडियो में साफ दिख रहा है कि कई यात्री क्रूज में बैठे हुए हैं और पानी तेजी से भर चुका है. कुछ ही पलों में माहौल पूरी तरह अफरातफरी में बदल जाता है. क्रूज के कर्मचारी घबराहट के बीच लाइफ जैकेट के बंडल खोलते हुए नजर आते हैं, लेकिन हालात इतने बिगड़ चुके थे कि यात्रियों में दहशत फैल गई. लोग इधर‑उधर मदद के लिए चिल्लाते दिखाई देते हैं. क्रूज पानी के तेज बहाव के कारण हिचकोले खाने लगती है, जिससे यात्रियों का संतुलन बिगड़ जाता है. वीडियो में लोगों के चेहरों पर डर और बेबसी साफ झलकती है. यह वीडियो न सिर्फ हादसे की गंभीरता को दर्शाता है, बल्कि प्रशासन और जिम्मेदार एजेंसियों की लापरवाही पर भी सवाल खड़े करता है.

क्रूज हादसे में सरकार का बड़ा एक्शन

इधर, सरकार ने जबलपुर के बरगी जलाशय में हुए क्रूज हादसे में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की. क्रूज पायलट महेश पटेल, हेल्पर छोटेलाल गोंड और टिकट काउंटर इंचार्ज (फ्रंट ऑफिस असिस्टेंट) बृजेंद्र को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है.हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

कैसे हुआ था हादसा? 

त्रासदी के समय तूफान के तीव्र होने के कारण लहरों ने जोर पकड़ा और क्रूज का संतुलन बिगड़ गया. कुछ ही पलों में क्रूज पलट गया, जिससे करीब 30 पर्यटक डैम के गहरे पानी में फंस गए. सूचना मिलते ही बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की एक विशेष टीम बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में खोज अभियान चलाने के लिए घटनास्थल पर पहुंची.

ये भी पढ़ें :  जबलपुर क्रूज हादसे में बड़ा एक्शन, CM ने बोट क्लब मैनेजर को किया निलंबित, पायलट समेत पांच पर गिरी गाज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com