विज्ञापन

जबलपुर बरगी डैम हादसा: बच्चों को लगाया गले, बेटी के सिर पर रखा हाथ, पीड़ितों से सीएम यादव ने बंधाया ढांढस

Bargi Dam Cruise Accident: बरगी डैम क्रूज हादसे के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव पीड़ित परिवारों से मिले. दोषियों पर कार्रवाई और एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए SOP बनाने का ऐलान किया. पढ़िए पूरी खबर.

जबलपुर बरगी डैम हादसा: बच्चों को लगाया गले, बेटी के सिर पर रखा हाथ, पीड़ितों से सीएम यादव ने बंधाया ढांढस
बरगी क्रूज हादसा: पीड़ितों से मिले CM मोहन यादव, एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए SOP का ऐलान

Bargi Dam Cruise Accident Jabalpur: बरगी डैम क्रूज हादसे ने प्रदेश को झकझोर दिया है. हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों का दर्द शब्दों से परे था और यही दर्द एक मई को जबलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की आंखों में भी झलक रहा था. बच्चों को गले लगाकर और बेटी के सिर पर हाथ रखकर उन्होंने न सिर्फ संवेदना जताई, बल्कि उन्हें यह भरोसा भी दिलाया कि सरकार इस कठिन घड़ी में उनके साथ खड़ी है. मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि इस हादसे के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. हादसे के बाद प्रदेश में एडवेंचर स्पोर्ट्स, क्रूज और नौका पर्यटन को लेकर सख्त नियम बनाने की तैयारी भी शुरू हो गई है, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके.

पीड़ित परिवारों से मिले मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बरगी डैम हादसे में मृतकों के परिजनों से मिलने जबलपुर पहुंचे. कोतवाली से दरहाई मार्ग पहुंचकर उन्होंने नीतू सोनी के निवास पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं. परिवार की बेटी के आंसू देखकर मुख्यमंत्री भावुक हो गए और उन्होंने बच्चे के सिर पर हाथ रखकर ढांढस बंधाया. इस दौरान उन्होंने दो छोटे बच्चों को गले लगाकर सांत्वना भी दी.

Bargi Dam Cruise Accident: पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान सीएम मोहन यादव

Bargi Dam Cruise Accident: पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान सीएम मोहन यादव

संकट की घड़ी में सरकार साथ : CM

मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में उनके साथ है और कोई भी परिवार खुद को अकेला न माने. उनके साथ उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी मौजूद थे. सीएम ने कहा यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक है. अब तक 9 शव बरामद किए जा चुके हैं और 28 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. पास में चल रहे जल जीवन मिशन के कार्य से जुड़े लोगों ने सबसे पहले बचाव कार्य शुरू किया, जिसके बाद प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. मैंने स्वयं भी पीड़ितों से मुलाकात की है. बचाव कार्य में लगे श्रमिकों के लिए ₹51,000 की सहायता राशि की घोषणा की गई है. साथ ही, राहत कार्य में सहयोग करने वाले स्थानीय लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा.

Bargi Dam Cruise Accident Jabalpur: बरगी डैम क्रूज हादसा

Bargi Dam Cruise Accident Jabalpur: बरगी डैम क्रूज हादसा

28 लोगों की बची जान

मुख्यमंत्री ने मीडिया को बताया कि बरगी डैम हादसे में अब तक 9 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 28 लोगों की जान बचाई गई है. हादसे के दौरान जल जीवन मिशन की साइट पर काम कर रही टीम ने भी रेस्क्यू में मदद की. सूचना मिलते ही SDRF, NDRF और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा.

राहत राशि का ऐलान

सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रत्येक मृतक के परिवार को 2-2 लाख रुपये की सहायता देने का ऐलान किया है. जिन स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू में बहादुरी दिखाई, उन्हें 51-51 हजार रुपये देने की घोषणा भी की गई.

Latest and Breaking News on NDTV

ऊंचस्तरीय जांच समिति गठित

मुख्यमंत्री ने बताया कि हादसे की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति बनाई जा रही है. इस समिति में होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा महानिदेशक, मध्यप्रदेश शासन के सचिव और जबलपुर संभाग के आयुक्त शामिल होंगे. समिति हादसे के कारणों, परिस्थितियों और प्रोटोकॉल के पालन की जांच करेगी.

एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए SOP

सीएम डॉ. मोहन यादव ने साफ किया कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए नौका पर्यटन, क्रूज पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए विशेष SOP तैयार की जाएगी. जांच रिपोर्ट के आधार पर जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : बरगी क्रूज हादसे पर CM बड़ा ऐलान, कहा- हाई लेवल जांच होगी, रेस्क्यू टीम के जवान 15 अगस्त को होंगे सम्मानित

यह भी पढ़ें : जनगणना में बेहतर काम पर मिलेगा इनाम; कलेक्टर के साथ फैमिली डिनर और मूवी टिकट पाने का मौका

यह भी पढ़ें : शादी विवाद में भीड़ ने 2 साल की मासूम को कुचला; गर्दन में पैर पड़ने से मौत, छतरपुर से झकझोर देने वाली घटना

यह भी पढ़ें : कांग्रेस के मंच पर ही दिखा घमासान; दिग्विजय सिंह vs जीतू पटवारी, “गुरु-चेला” पर BJP का तंज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com