विज्ञापन
This Article is From Oct 24, 2017

चीन सीमा पर तैनात के लिए आईटीबीपी को पहली बार मिले ये उपकरण

56वें स्थापना दिवस पर हाल में हासिल सैन्य ट्रकों, एसयूवी, सभी क्षेत्रों में चल सकने में सक्षम वाहनों (एटीवी), बर्फ पर चलने वाले स्कूटर, बाइक, मोबाइल संचार इकाई, एक्सकेवेटर और कुछ अन्य 4x4 वाहनों के बेड़े का अनावरण किया.

Also Read in
चीन सीमा पर तैनात के लिए आईटीबीपी को पहली बार मिले ये उपकरण
ग्रेटर नोएडा: भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने चीन के साथ लगती सीमा पर तैनाती के लिए अपने पहले शक्तिशाली वाहनों और उपकरणों के बेड़े को पेश किये. इस बेड़े का मकसद सैनिकों को जरूरत के समय तेजी से सक्रिय करना है. पहाड़ों पर युद्ध में प्रशिक्षित बल ने यहां अपने प्रतिष्ठान में अपने 56वें स्थापना दिवस पर हाल में हासिल सैन्य ट्रकों, एसयूवी, सभी क्षेत्रों में चल सकने में सक्षम वाहनों (एटीवी), बर्फ पर चलने वाले स्कूटर, बाइक, मोबाइल संचार इकाई, एक्सकेवेटर और कुछ अन्य 4x4 वाहनों के बेड़े का अनावरण किया.

भर्ती केंद्रों के नहीं काटने होंगे चक्‍कर, अब ITBP खुद जाएगी कैंडिडेट के पास

मैरून रंग की टोपी पहने विशेष पैरा कमांडो की एक टुकड़ी ने भी पहली बार मार्च पास्ट किया. ये कमांडो रात्रिकालीन अभियानों और अन्य विशेष युद्ध कौशल में प्रशिक्षित किए गए हैं.

वीडियो : जवानों के साथ रक्षामंत्री
मुख्य अतिथि गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 50 साल से अधिक के इतिहास में पहली बार स्थापित इस कमांडो टुकड़ी की सलामी भी ली. बल की स्थापना चीन की आक्रामकता के मद्देनजर आज ही के दिन 1962 में हुई थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ITBP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com