विज्ञापन

नंबर 1 विराट कोहली, नंबर 2 पोंटिंग, टॉप-5 में तेंदुलकर, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 बल्लेबाज

दूसरे वनडे में विराट कोहली कोई बड़ा स्कोर नहीं कर पाए और केवल 7 रन बनाकर आउट हुए, भले ही कोहली सस्ते में आउट हुए लेकिन उन्होंने अपने नाम एक खास रिकॉर्ड बना दिया है.

नंबर 1 विराट कोहली, नंबर 2 पोंटिंग, टॉप-5 में तेंदुलकर, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 बल्लेबाज
कोहली ने वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ रचा इतिहास (Virat Kohli, IND vs NZ)
NDTV

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इतिहास रच दिया है. भले ही विराट कोहली 7 रन ही बना सके लेकिन अब वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर कोहली ने रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पोंटिंग ने 1971 रन न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाए थे. वहीं. अब कोहली उनसे आगे निकल गए हैं.कोहली के नाम अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 1978 रन दर्ज है.  न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अब तीसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं.

तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 1750 रन बनाए हैं. चौथे नंबर पर कुमार संगकारा हैं. कुमार संगकारा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 1568 रन बनाने में सफलता हासिल की थी. नंबर 5 पर सनथ जयसूर्या हैं. जयसूर्या ने 1519 रन न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में बनाने में सफल रहे थे. वहीं, जैक कैलिस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 1449 रन बनाए हैं. 

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • 1978 - विराट कोहली
  • 1971 - रिकी पोंटिंग
  • 1750 -सचिन तेंदुलकर
  • 1568 - कुमार संगकारा
  • 1519 - सनथ जयसूर्या
  • 1449 - जैक कैलिस

गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी

दूसरे वनडे में गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड को 134 रन पर समेट दिया है. टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही.23 के स्कोर तक टीम ने अपने शीर्ष के तीनों बल्लेबाज विल यंग (6), टिम सिफर्ट (0) और हेनरी निकोलस (11) का विकेट गंवा दिया. 53 के स्कोर पर चौथे विकेट के रूप में टॉम लैथम (7) भी आउट हो गए। ग्लेन फिलिप्स भी खाता नहीं खोल सके.

53 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी न्यूजीलैंड को डेरिल मिचेल और मिशेल सेंटनर ने संभाला. दोनों ने छठे विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी की. डेरिल मिचेल ने अर्धशतक लगाया। मिचेल ने 104 गेंदों पर 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 55 रन की पारी खेली.

मिचेल के आउट होने के ठीक बाद सैंटनर भी आउट हो गए। सेंटनर ने 38 गेंदों पर 2 छक्कों और 1 चौके की मदद से 31 रन बनाए. इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद कीवी बल्लेबाजी 41 ओवर में 134 रन पर सिमट गई.  हेनरी निकोलस, मिचेल और सैंटनर ही ऐसे बल्लेबाज रहे, जो दो अंकों में पहुंच सके. 

भारत की तरफ से युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने घातक गेंदबाजी की.  बरार ने 10 ओवर में 2 मेडन फेंके और मात्र 30 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा, औकिब नबी ने 7 ओवर में 31 रन देकर 2, अंशुल कंबोज ने 8 ओवर में 25 रन देकर 2 और अक्षर पटेल ने 9 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए. अर्शदीप सिंह को विकेट नहीं मिला, लेकिन उन्होंने 7 ओवर में महज 16 रन दिए. भारतीय टीम के पास इस मैच को जीतकर सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बनाने का मौका है. बारिश से प्रभावित ये मैच 50 ओवर की जगह 47-47 ओवर का खेला गया.

यह भी पढ़ें | गुरनूर बरार ने 4 विकेट लेकर रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में ऐतिहासिक गेंदबाजी का बनाया रिकॉर्ड, नंबर 2 पर पहुंचे

यह भी पढ़ें | कंबोज ने फंसाया था मिचेल को, लेकिन शुभमन गिल ने टपका दिया लड्डू कैच, यकीन नहीं हो रहा

यह भी पढ़ें | कान में उंगली, आसमान की ओर इशारा, क्या है गुरनूर बरार के सेलिब्रेशन का मतलब?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, New Zealand Vs India 2026/27, New Zealand, Sachin Ramesh Tendulkar, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com