भारतीय सेना के जवान (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
सर्जिकल स्ट्राइक का पूरा फायदा कहीं नरेंद्र मोदी सरकार ही न ले जाए, इसे देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने भी दावा किया है कि यूपीए के कार्यकाल के दौरान भी सेना को सर्जिकल स्ट्राइक करने की छूट दी गई थी.
कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने अपने ट्विटर हैंडल पर सर्जिकल स्ट्राइक पर एक बयान जारी कर यह दावा किया है. साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी सर्जिकल स्ट्राइक का पूरा समर्थन किया है. कांग्रेस पार्टी को भारतीय सेना के पराक्रम में पूरा विश्वास करती है.
अपने बयान में उन्होंने खास तौर पर तीन तारीखों का जिक्र किया है जिसमें कहा गया है कि पहले भी सरकारों ने सर्जिकल स्ट्राइक का सहारा लेकर आतंकवादियों का खात्मा किया था. सुरजेवाला ने 01-09-2011, 28-07-2013, 14-01-2014 तारीखों का उल्लेख किया है. ऐसे मामलों में परिपक्वता और देशहित को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी ने इनका प्रचार नहीं किया और सेना को पूरा समर्थन दिया था.
उल्लेखनीय है कि 1 अगस्त 2011 को सीमा पार से आए आतंकियों ने हवलदार जयपाल सिंह अधिकारी और लांस नायक देवेंद्र सिंह के सिर कलम कर दिए गए. संभवत: इसी के जवाब में 1 सितंबर 2011 को सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक किया होगा. 8 जनवरी 2013 को पाकिस्तानी सैनिकों ने लांस नायक हेमराज सिंह का सिर कलम कर दिया था और इसके जवाब में भारतीय सेना ने 28 जुलाई 2013 को सर्जिकल स्ट्राइक कर बदला लिया. वहीं 6 अगस्त 2013 को पूंछ में पाकिस्तानी जवानों ने पांच भारतीय सैनिकों की हत्या की जिसके जवाब में 14 जनवरी 2014 को सर्जिकल स्ट्राइक कर बदला लिया गया.

AICC Statement on Surgical Strike - pic.twitter.com/JtrO8O5qaI
— Randeep S Surjewala (@rssurjewala) October 4, 2016
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सर्जिकल स्ट्राइक, कांग्रेस, यूपीए, नरेंद्र मोदी सरकार, रणदीप सुरजेवाला, Surgical Strike, Congress, UPA, Narendra Modi Government, Randeep Surjewala