विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2019

इसरो प्रमुख के सिवन का फ्लाइट में हुआ गर्मजोशी से स्वागत, सेल्फी लेने की मची होड़, देखें VIDEO

स्पेस एजेंसी इसरो के चेयरमैन के सिवन का इंडियो की फ्लाइट में क्रू और यात्रियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया.

Also Read in
इसरो प्रमुख के सिवन का फ्लाइट में हुआ गर्मजोशी से स्वागत, सेल्फी लेने की मची होड़, देखें VIDEO
के सिवन का फ्लाइट में हुआ गर्मजोशी से स्वागत
  • के सिवन का फ्लाइट में हुआ गर्मजोशी से स्वागत
  • इसरो प्रमुख के साथ सेल्फी लेने की मची होड़
  • यात्रियों ने तालियों से डॉ सिवन का अभिवादन किया
नई दिल्ली:

स्पेस एजेंसी इसरो के चेयरमैन के सिवन (K Sivan) का इंडियो की फ्लाइट में क्रू और यात्रियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में डॉ सिवन के साथ कई लोग सेल्फी लेते हुए दिख रहे हैं. यात्रियों ने तालियों से डॉ सिवन का अभिवादन किया. इस मौके पर सिवन मुस्कुराते हुए नजर आए और उन्होंने इस स्वागत के लिए सभी को धन्यवाद दिया. बता दें कि इसरो प्रमुख अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं. उन्हें चंद्रयान 2 मिशन के दौरान विक्रम लैंडर के फेल हो जाने पर पूरे देश से समर्थन मिला था. 

जब विक्रम लैंडर फेल हुआ तो उस दौरान डॉ सिवन भावुक हो गए थे. पीएम मोदी ने उन्हें गले लगाकर उनका हौसला बढ़ाया था. पूरे देश ने डॉ सिवन के प्रयासों की सराहना की थी.   

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ISRO, K Sivan, IndiGo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com