मध्य प्रदेश में बहुत जल्द होने जा रहे विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Elections 2023) के लिए सोमवार को जारी की गई प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट में भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की टिकट की घोषणा नहीं कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) शायद उन पर शिकंजा कसना चाह रही है. दरअसल, 230 सीटों वाली विधानसभा के लिए अब तक घोषित 78 सीटों को देखकर साफ़ नज़र आता है कि BJP ने क्षेत्रीय वरिष्ठ पार्टी नेताओं की महत्वाकांक्षाओं को संभालने, कमज़ोर सीटों पर मज़बूती हासिल करने के लिए अपने शीर्ष नेतृत्व को इस्तेमाल करने, और मुख्यमंत्री पद की दौड़ को खुला रखने की भरपूर कोशिश की है. सूबे में अब तक चुनाव प्रचार अभियान के केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही रहे हैं.
राजनैतिक हलकों में हैरानी फैला देने वाले एक कदम के तहत BJP ने घोषणा की कि वह लोकसभा के सात सदस्यों को, जिनमें तीन केंद्रीय मंत्री हैं, चुनाव मैदान में उतार रही है. इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भोपाल यात्रा के कुछ ही घंटे बाद घोषित सूची में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का नाम भी शामिल हैं. इन लोगों में से चार लोग अतीत में विधायक रह चुके हैं.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
एक दशक बाद विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे कैलाश विजयवर्गीय पिछली बार 2013 में अपने पैतृक इंदौर जिले की महू सीट से दूसरी बार जीते थे. अब वह वह इंदौर-1 सीट से चुनाव लड़ेंगे. केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दो दशक के बाद विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं, क्योंकि वह आखिरी बार 2003 में ग्वालियर से लगाीतार दूसरा बार चुनाव जीते थे.
नरेंद्र सिंह तोमर के अलावा केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते भी इस बार चुनाव मैदान में उतार दिए गए हैं. प्रत्याशी सूची से ऐसा महसूस होता है कि सत्तासीन पार्टी चुनाव मैदान में अपने ही वरिष्ठ क्षेत्रीय नेताओं के बीच संतुलन कायम करने की कोशिश कर रही है, ताकि चुनिंदा इलाकों और जातियों के बीच उनके तजुर्बों और असर से ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा उठाया जा सके.

इस बीच, मध्य प्रदेश कांग्रेस के मुखिया और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि BJP ने "हार कबूल कर ली है..."
माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट X (अतीत में ट्विटर) पर कमलनाथ ने लिखा, "मध्य प्रदेश में हार स्वीकार कर चुकी BJP ने उम्मीद का आखिरी झूठा दांव आज खेला है... साढ़े 18 साल की BJP सरकार और 15 साल से ज़्यादा के शिवराजी विकास के दावों को नकारने वाली BJP प्रत्याशियों की सूची करोड़ों कार्यकर्ताओं की पार्टी होने का दावा करने वाली BJP की आंतरिक हार पर पक्की मुहर है..."
एमपी में हार स्वीकार कर चुकी भाजपा ने उम्मीद का आखरी झूठा दांव आज खेला है।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) September 25, 2023
18.5 साल की भाजपाई सरकार और 15 साल से ज्यादा के शिवराज़ी विकास के दावों को नक्कारने वाली भाजपाई प्रत्याशियों की सूची करोड़ों कार्यकर्ताओं की पार्टी का दावा करने वाली भाजपा की आंतरिक हार पर पक्की मोहर है।…
कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इससे भी एक कदम आगे बढ़ते हुए दावा किया कि कांग्रेस के डर से BJP ने सूबे में अपने 'डूबते जहाज़' को बचाने के लिए शीर्ष केंद्रीय नेताओं को शामिल किया है. सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि शिवराज सिंह चौहान जानते हैं कि वह हारने वाले हैं, लेकिन वह अपने साथ अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी बड़े नेताओं को भी डुबोना चाहते हैं.
मध्यप्रदेश में BJP की दूसरी लिस्ट का सच 👇
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) September 26, 2023
*हम तो डूबेंगे, तुम्हें भी ले डूबेंगे सनम*
18 सालों में मध्यप्रदेश को भाजपा की सरकार ने बर्बादी की कगार पर पहुँचा दिया। ये बात प्रदेश की जनता के साथ साथ भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व भी जान रहा है। इसीलिए 15 दिन पहले श्रीमान अमित शाह और कल…
चुनावी दौड़ में शामिल किए गए चार अन्य लोकसभा सांसद हैं - सतना सीट से चार बार सांसद रह चुके गणेश सिंह, जिन्हें उनकी मौजूदा सीट से ही मैदान में उतारा गया है - सीधी लोकसभा सीट से दूसरी बार की मौजूदा सांसद रीति पाठक, जिन्हें सिशी सीट से टिकट दिया गया है - चार बार जबलपुर से सांसद चह चुके राकेश सिंह, इस बार जबलपुर-पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे - और होशंगाबाद सीट से तीसरी बार सांसद बने उदय प्रताप सिंह, इस बार नरसिंहपुर जिले की गादरवारा सीट से चुनाव मैदान में होंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं