आईआरसीटीसी घोटाला (IRCTC scam) मामले में आरोपी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) को अपना इलाज कराने के लिए सिंगापुर (Singapore) जाने की इजाजत मिल गई है. लालू यादव को 10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक सिंगापुर जाने की इजाजत मिली है. उनको राऊज एवेन्यू कोर्ट ने यह इजाजत दी है. राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पिछले कुछ वर्षों से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से जूझ रहे हैं. लालू प्रसाद यादव डाइबिटीज, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, प्रोस्टेट का बढ़ना, यूरिक एसिड का बढ़ना, किडनी संबंधित बीमारियों का सामना कर रहे हैं. उनको इलाज कराने के लिए अब सिंगापुर जाना है.
तेजस्वी यादव की जमानत रद करने के फैसले पर सुनवाई टली
आईआरसीटीसी घोटाला मामले में सीबीआई द्वारा बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की जमानत रद्द करने की मांग वाली याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई टल गई है. बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जमानत रद्द करने की सीबीआई की अर्जी पर जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय मांगा है. इस मामले में अलगी सुनवाई 18 अक्टूबर को होगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कोर्ट ने कहा कि जमानत रद्द करने की सीबीआई की मांग वाली याचिका पर अगली सुनवाई के दौरान तेजस्वी को अदालत में पेश होना होगा. बता दें कि इस मामले में अदालत ने अक्टूबर 2018 में तेजस्वी यादव को जमानत दी थी.
सीबीआई ने अपनी याचिका में क्या कहा
सीबीआई ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि तेजस्वी ने जांच एजेंसी को एक पब्लिक मीटिंग के दौरान धमकी दी थी. आगे वह सबूतों और गवाहों को प्रभावित कर सकत हैं इसलिए उनकी जमानत याचिका का खारिज कर दिया जाना चाहिए.
ये भी पढ़ें:
- केंद्र ने 5 साल के लिए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया को किया "बैन", टेरर लिंक का आरोप
- क्या है PFI ? जिस पर सरकार ने लगाया पांच साल का प्रतिबंध, गिनाए कई आरोपNEET PG
- Counselling 2022: नीट पीजी के पहले राउंड के सीट आवंटन का रिजल्ट आज
Video: दिल्ली शराब नीति मामले में CBI ने AAP नेता विजय नायर को किया अरेस्ट | पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं