विज्ञापन
30 minutes ago

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रोकने को लेकर आज पाकिस्तान के इस्लामाबाद में वार्ता होने जा रही है. इसके लिए ईरानी नेता इस्लामाबाद पहुंच चुके हैं. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं. आगामी चुनावों को देखते हुए वे राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में विजय संकल्प रैलियों को संबोधित कर रहे हैं. इन रैलियों में वे केंद्र सरकार की उपलब्धियों और बंगाल के लिए 'छह गारंटियों' (6 Guarantees) पर जोर दे रहे हैं. नासा के आर्टेमिस‑II मिशन पर गए चार अंतरिक्षयात्रियों ने शुक्रवार को प्रशांत महासागर में शानदार स्प्लैशडाउन के साथ पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी की. इसके साथ ही मानवता की पिछले आधे शतक में पहली चंद्र यात्रा सफलतापूर्वक पूरी हुई. अमेरिकी राष्ट्रपति  ट्रंप ने आर्टेमिस II के अंतरिक्षयात्रियों को बधाई दी है. दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में अब बारिश का दौर थम गया है. इसके बाद तापमान भी बढ़ने लगा है और अब गर्मी से लोगों के पसीने छूटने वाले हैं. वृंदावन में यमुना नदी में पीपा के पुल के पास पर्यटकों से भरी नाव पलटने से 10 लोगों की मौत हो गई.घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को घोषणा की कि राष्ट्रीय राजधानी में अटल कैंटीन में अब दोपहर का भोजन सुबह 10:30 बजे से अपराह्न दो बजे तक और रात्रि भोजन शाम छह बजे से रात 9:30 बजे तक परोसा जाएगा. देश-दुनिया से जुड़ा हर अपडेट यहां देखें. 


ये भी पढ़ें-तनाव, धमकी और जंग के जख्मों की याद... अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता आज, किले में तब्दील इस्लामाबाद

ये भी पढ़ें- मिशन मून Live: धरती पर सफल लैंडिंग, लौट आए NASA के चंद्रयात्री... प्रशांत महासागर में उतरा यान

LIVE UPDATES...

बंगाल में आज पीएम मोदी की संकल्प रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं. आगामी चुनावों को देखते हुए वे राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में विजय संकल्प रैलियों को संबोधित कर रहे हैं. इन रैलियों में वे केंद्र सरकार की उपलब्धियों और बंगाल के लिए 'छह गारंटियों' पर जोर दे रहे हैं.

वार्ता के लिए इस्लामाबाद पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल

संसद के स्पीकर मोहम्मद बाक़ेर क़ालिबफ़ और विदेश मंत्री अब्बास अराक़ची के नेतृत्व में ईरानी प्रतिनिधिमंडल शनिवार को अमेरिका और इज़रायल के साथ विवाद सुलझाने के लिए बातचीत करने इस्लामाबाद पहुंचा. 

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का दौर शुरू

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अब बारिश का दौर थम गया है. अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो चुकी है और अब गर्मी के तेवर लोगों के पसीने छुड़ाने वाले हैं. राहत की बात है यह है कि शाम और अल सुबह ठंडी हवाओं और न्यूनतम तापमान में कमी के चलते अभी भी हवा में ठंडक है. 

पश्चिम बंगाल: हुगली में TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

पश्चिम बंगाल के पुरसुराह विधानसभा क्षेत्र से TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. TMC प्रत्याशी पार्थ हजारी ने कहा कि हम प्रचार कर रहे थे जब हमें सूचना मिली कि भाजपा घर-घर जाकर प्रचार अभियान कर रही हैऔर हमारे खिलाफ अश्लील भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. हमारे कार्यकर्ताओं पर उन्होंने हमला किया. लोग इसका जवाब देंगे. हमने थाने में अभियोग पंजीकृत कराया है. 

NASA के चंद्रयात्रियों की सफल लैंडिंग, ट्रंप ने दी बधाई

अंतरिक्ष में लगभग 10 दिनों के बाद, आर्टेमिस II कैप्सूल और उसके चार-सदस्यीय चालक दल ने प्रशांत महासागर में सुरक्षित रूप से लैंडिंग की. राष्ट्रपति ट्रंप ने उनको बधाई दी.

संजय सिंह ने UP की फाइनल वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

AAP सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में SIR पर कहा कि पंचायत चुनावों के लिए सूची भी उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों ने ही बनाई थी और उन्होंने ही विधानसभा चुनावों के लिए भी सूची तैयार की थी. ऐसे में, इन दोनों सूचियों के बीच इतना भारी अंतर कैसे हो सकता है. सवाल यह है कि क्या विपक्ष को टारगेट करके उनके वोट काटे गए? 

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com